खोज

स्ट्रसबर्ग में हुए हमले में मौत के शिकार लोगों को श्रद्धांलि देते लोग स्ट्रसबर्ग में हुए हमले में मौत के शिकार लोगों को श्रद्धांलि देते लोग 

स्ट्रसबर्ग में हमले के शिकार लोगों के लिए संत पापा की प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार को स्ट्रसबर्ग में हुए हमले के शिकार लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 13 दिसम्बर 2018 (रेई)˸ स्ट्रासबर्ग के महाधर्माध्यक्ष लुक रावेल को संत पापा फ्राँसिस की ओर से लिखे पत्र में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल परोलिन ने आक्रमण के शिकार लोगों को प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब 13 लोग घायल हो गये हैं।

कार्डिनल ने तार संदेश में लिखा, "स्ट्रासबर्ग में क्रिसमस के बाजार में मंगलवार रात को हुए हमले की खबर, संत पापा ने बड़े दुःख एवं चिंता के साथ सुनी।" संत पापा ने इस हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हैं।

आक्रमण के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना

कार्डिनल ने कहा कि संत पापा संदेश में लिखते हैं कि वे हिंसा के शिकार लोगों, उनकी मदद करने वालों एवं फ्राँस के सभी लोगों पर ईश्वर के प्रचुर आशीष की कामना करते हैं।

वे मृतकों को करुणावान ईश्वर को समर्पित करते तथा घायलों की मदद करने वाले सभी स्वयं सेवकों एवं सहायता कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हैं।

इस बीच, करीब 700 से अधिक पुलिस कर्मी एवं फ्राँस के सुरक्षा बल द्वारा बंदुकधारी की खोज की जा रही है। उन्होंने अपने मुख्य संदिग्ध, 29 वर्षीय करीफ चेकैट के ठिकाने से संबंधित जानकारी देने के लिए सभी लोगों से तत्काल अपील जारी की है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 December 2018, 16:50