खोज

देवदूत प्रार्थना के उपरांत  संत पापा का अभिवादन देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा का अभिवादन 

संत पापा का अभिवादन

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्रांसिस ने सभों का अभिवादन किया।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कोंगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हिंसा और एबोला के शिकार लोगों के लिए प्रणाम मरियम प्रार्थना किया।

तदोपरांत उन्होंने रोम के तीर्थयात्रियों संग विभिन्न पल्ली समुदायों, संघों और युवाओं का अभिवादन किया। उन्होंने देवदूत प्रार्थना में जमा हुए परिवारों को विशेष शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने सभों उपस्थित परिवारों, वे जो अपने घरों में रेडियों और दूरर्दशनों के माध्यम से देवदूत प्रार्थना में सहभागी होते हैं सभों के लिए जोरदार ताली बजाने का आग्रह किया। परिवार हमारे लिए एक धन है जिसे हमें सदैव सुरक्षित और बचाने की जरूरत है। नाजरेत का परिवार हमें अपने इस कार्ये में मदद करें।

संत पापा ने मेरचेदारी के धर्मसंघियों के साथ लेनारों औऱ ग्रनियानों के विश्वासियों का स्वागत किया जो इटली के विभिन्न स्थानों से आये हुए थे। उन्होंने वितोरियो वेन्तों के सकाऊट बच्चों का जो दृढ़करण लेने हेतु अपने को तैयार कर रहें हैं अभिवादन किया। उन्होंने बेरगामों धर्मप्रान्त के विभिन्न पल्लियों कुरनो, पालाज्जागो, ग्रोमलोंगो, ब्राजाना, अलमेन्नो के अलावे स्पेन और पोलैण्ड के ध्वजधारी धर्मबहनों के समुदाय का भी अभिवादन किया।

अंत में उन्होंने सभों को रविवारीय और साल के अंत की शुभकामनाएँ दीं। आप साल का अंत शांतिमय तरीके से करें। उन्होंने प्रार्थना के लिए सबों के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित कीं औऱ पुनः अपने लिए निरंतर प्रार्थना करते रहने का आग्रह किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 December 2018, 15:54