खोज

अल्जीरिया के शहीद अल्जीरिया के शहीद 

19 शहीद ख्रीस्तीय उदारता के महान साक्षी

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 दिसम्बर को देवदूत प्रार्थना के उपरांत विश्वासियों का अभिवादन किया तथा पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा ने अल्जीरिया में धन्य घोषित 19 शहीदों की याद कर कहा, "आज धर्माध्यक्ष पीटर क्लावेर एवं 18 धर्मसमाजियों को जिन्हें उनके विश्वास के कारण शहीद होना पड़ा था, ओरान के नोट्रडम दी संता क्रूज तीर्थस्थल पर धन्य घोषित किया गया। ये 19 धन्य हमारे समय के शहीद हैं जिन्होंने निष्ठापूर्वक सुसमाचार की घोषणा की तथा विनम्रता के साथ शांति की स्थापना की। वे ख्रीस्तीय उदारता के महान साक्षी हैं। उनका साहसपूर्ण साक्ष्य अल्जीरिया की काथलिक कलीसिया की आशा का स्रोत तथा पूरे समाज में वार्ता का बीज बने। यह धन्य घोषणा सभी के लिए एक निमंत्रण है कि हम एकजुट होकर भाईचारा एवं एकात्मता के समाज का निर्माण करें।"   

संत पापा ने अंकोरा के समीप कोरिनाल्दो के नाईट क्लब में मौत के शिकार लोगों तथा घायलों की याद की तथा उनके लिए माता मरियम से प्रार्थना की।

अंत में उन्होंने सभी विश्वासियों का अभिवादन करते हुए उन्हें माता मरियम के निष्कलंक गर्भागमन पर्व की शुभकामनाएँ अर्पित की। उन्होंने कहा, "मैं प्रत्येक को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ तथा माता मरियम के साथ आगमन काल की प्रसन्नचित यात्रा की कामना करता हूँ।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 December 2018, 14:55