वाटिकन पुस्तकालय वाटिकन पुस्तकालय  

संत पापा फ्राँसिस द्वारा वाटिकन अपोस्तोलिक पुस्तकालय का दौरा

पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को वाटिकन अपोस्तोलिक पुस्तकालय का दौरा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 5 दिसम्बर 2018 (वाटिकन न्यूज) : मंगलवार 4 दिसम्बर को लाइब्रेरी के आधिकारिक ट्विटर खाते@VaticanLibrary पर प्रकाशित खबर अनुसार संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार पूर्वाहन को बिना पूर्व सूचना के वाटिकन अपोस्तोलिक पुस्तकालय का दौरा किया।

संत पापा फ्राँसिस के साथ वाटिकन गुप्त अभिलेखागार और वाटिकन अपोस्तोलिक पुस्तकालय के अभिलेखाध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष होसे टोलेंटिनो कैलाका डी मेंडोंका और अपोस्तोलिक पुस्तकालय के प्रीफेक्ट मॉन्सिन्योर चेसरे पासिनी थे।

विदित हो कि वाटिकन परिसर के अंदर स्थित वाटिकन अपोस्तोलिक पुस्तकालय आधिकारिक पुस्तकालय है। यह दुनिया की सबसे अमीर पांडुलिपि जमाकर्ताओं में से एक के रूप में विशेष रूप से उल्लेखनीय है। संत पापा पुस्तकालय के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी है। 13 वीं शताब्दी तक इस पुस्तकालय के बारे में बहुत कम ज्ञान था। 21वीं शताब्दी की शुरुआत में पुस्तकालय में 80,000 से अधिक अभिलेखीय पांडुलिपियाँ (ज्यादातर लैटिन या ग्रीक में), 1.6 मिलियन से अधिक मुद्रित ग्रंथ और करीब 8,600 इनकुनबुला  के अलावा सिक्के, पदक, प्रिंट, चित्र, नक्काशी और तस्वीरें थी।

2010 में वाटिकन अपोस्तोलिक पुस्तकालय ने कई साझेदारों के साथ मिलकर डिजिटल करने और ऐतिहासिक पांडुलिपियों और इनकुनबुला के अपने पूरे संग्रह को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए दीर्घकालिक परियोजना शुरू की। इस प्रक्रिया से न केवल बड़े पैमाने पर एक विशाल संसाधन खुल जाएगा, बल्कि इससे नाजुक दस्तावेजों को संरक्षित किया जाएगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 December 2018, 17:11