खोज

संत पेत्रुस प्रांगण में रोशनी से जगमगाता क्रिसमस का पेड़ और चरणी संत पेत्रुस प्रांगण में रोशनी से जगमगाता क्रिसमस का पेड़ और चरणी 

क्रिसमस पेड़ और चरणी दाताओं के प्रति संत पापा का आभार

संत पापा ने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस वर्ष संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में स्थित क्रिसमस पेड़ और जेसोलो बालू से बनी चरणी दान किया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 08 दिसम्बर 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 7 दिसम्बर को वाटिकन के संत क्लेमेंटीन सभागार में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में 21 मीटर लम्बे क्रिसमस पेड़ और जेसोलो बालू से बनी चरणी दानकर्ताओं को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद दिया और कहा,“ क्रिसमस का पेड़ और चरणी हमें येसु के जन्म की याद दिलाती है और ईश्वर के रहस्य पर चिंतन करने में मदद करती है वे हम प्रत्येक के करीब रहने के लिए मनुष्य बने।”

प्रकाश का पेड़

संत पापा फ्राँसिस ने कहा,"रोशनी से जगमगाता क्रिसमस का पेड़, हमें याद दिलाता है कि येसु ही दुनिया की ज्योति हैं, आत्मा की रोशनी जो शत्रुता के अंधेरे को दूर करती है और क्षमा के लिए जगह बनाती है।"

संत पापा ने गौर किया कि, इस वर्ष का पेड़ उत्तरी इटली के कॉन्सिलियो जंगल से आया है और उसकी ऊंचाई ईश्वर का प्रतीक है, जो अपने बेटे येसु के जन्म के साथ हम मनुष्य के पास नीचे जमीन पर आ गये ताकि हमें भी स्वार्थ और पाप के गर्त से उठा कर अपने पास उपर ले सकें।"

 इस वर्ष की चरणी पर चिंतन करते हुए संत पापा ने कहा,“इस साल डोलोमाइट्स के जेसोलो रेत से सभी प्रतिमायें बनी है, "रेत, एक साधारण सी वस्तु है। ईश्वर ने बेथलेहेम में असहाय बालक येसु के जन्म के साथ अपने आप को छोटा और साधारण बना दिया।   

रेत से बनी चरणीः नम्रता और स्वतंत्रता का प्रतीक

संत पापा ने कहा कि सुसमाचार के अर्थ में "जो छोटा है वह खुद को व्यक्त करने और सहजता के साथ आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र है।

हम सभी ईश्वर के सामने उस बच्चे की भांति जीने के लिए बुलाये गये हैं, जो अपने पिता के सामने निश्चिंत होकर स्वतंत्र जीवन का आनंद लेता है। ईश्वर का पुत्र और हमारे उद्धारकर्ता बालक येसु जिसे हम चरणी में रखते हैं, गरीब, नम्रता और पवित्र हैं।"

संत पापा फ्राँसिस ने अपना संदेश यह कहते हुए अंत किया कि क्रिसमस का पेड़ और चरणी जो ईश्वर की कोमलता और ज्योति का आकर्षक प्रतीक है, ख्रीस्तीय परिवारों और सभी लोगों को ख्रीस्त जयंती का आनंद प्रदान करे। हम भी विनम्रता, कोमलता और भलाई की गवाही दे सकें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 December 2018, 14:27