संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

क्रिसमस काल में संत पापा के कार्यक्रमों की सूची

संत पापा के धर्मविधिक समारोहों की व्यवस्था करनेवाली परमधर्मपीठीय कार्यालय ने क्रिसमस काल में संत पापा फ्राँसिस के कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 11 दिसम्बर 2018 (रेई)˸ 10 दिसम्बर को प्रकाशित जानकारी में बतलाया गया है कि क्रिसमस काल में संत पापा का व्यस्त कार्यक्रम है। परमधर्मपीठ के धर्मविधिक समारोहों के प्रमुख मोनसिन्योर ग्विदो मरीनी द्वारा प्रकाशित संत पापा के कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है-

24 दिसम्बर 2018 संध्या 9.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में क्रिसमस जागरण मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।

25 दिसम्बर 2018, मध्याह्न 12 बजे, संत पेत्रुस महागिरजाघर के बलकॉनी से क्रिसमस संदेश एवं आशीष "उरबी एत ओरबी" प्रकाशित किया।

31 दिसम्बर 2018, संध्या 5.00 माता मरियम ईश्वर की माता पर्व की पूर्व संध्या पर संख्या वंदना, पवित्र संस्कार की आराधना, वर्ष की समाप्ति पर पारम्परिक धन्यवाद भजन "ते देयुम" तथा यूखारिस्तीय आशीष का संचालन।

1 जनवरी 2019, प्रातः 10.00 ईश्वर की माता मरियम के पर्व दिवस पर संत पेत्रुस महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग समारोह। इस दिन को विश्व शांति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसकी विषयवस्तु होगी, "अच्छी राजनीति शांति की सेवा में है।"

6 जनवरी 2019, प्रातः 10.00 बजे, प्रभु प्रकाश महापर्व के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग समारोह का अनुष्ठान।

13 जनवरी 2019, प्रभु के बपतिस्मा का पर्व। क्रिसमस काल का समापन। इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस वाटिकन के प्रसिद्ध प्रार्थनालय सिस्टीन चैपल में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे जहाँ वे कुछ बच्चों को बपतिस्मा संस्कार प्रदान करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 December 2018, 17:13