खोज

देवदूत प्रार्थना हेतु संत पेत्रुस महागिरजाघर में उपस्थित लोग देवदूत प्रार्थना हेतु संत पेत्रुस महागिरजाघर में उपस्थित लोग 

संत पापा ने दी संत स्तेफन के पर्व की शुभकामनाएँ

ख्रीस्त जयन्ती के दूसरे दिन एवं संत स्तेफन के पर्व दिवस के उपलक्ष्य में संत पापा ने देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा पर्व की शुभकामनाएँ भेजने वालों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 26 दिसम्बर 2018 (रई)˸ संत पापा ने विश्वासियों का अभिवादन करते हुए कहा, "मैं आप सभी तीर्थयात्रियों का  अभिवादन करता हूँ जो इटली एवं विभिन्न देशों से आये हैं। मैं पुनः शुभकामनाएँ देता हूँ कि क्रिसमस के केंद्र बालक येसु तथा उनके अगल-बगल मरियम और जोसेफ पर चिंतन करने के द्वारा, हम भाईचारा तथा परिवारों एवं समुदायों में बांटने के मनोभाव में बढ़ सकें।" 

संत पापा ने क्रिसमस की शुभकामनाएँ देने वालों को सम्बोधित कर कहा, "इन दिनों मैंने रोम तथा विश्व के अन्य देशों से शुभकामनाओं के कई संदेश प्राप्त किये हैं। मेरे लिए यह असंभव है कि मैं हरेक को जवाब दे सकूँ किन्तु मैं आप प्रत्येक के लिए प्रार्थना करता हूँ। आज मैं आप सभी को आपकी प्रार्थनाओं के लिए सहृदय धन्यवाद अदा करता हूँ जिसकी प्रतिज्ञा आपने की है।"

अंत में, संत पापा ने प्रार्थना का आग्रह करते हुए संत स्तेफन पर्व की शुभकामनाएँ अर्पित की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 December 2018, 14:34