देवदूत प्रार्थना के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर में एकत्रित विश्वासी देवदूत प्रार्थना के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर में एकत्रित विश्वासी 

हमला के शिकार ख्रीस्तियों के लिए संत पापा की प्रार्थना

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने मिस्र में आतंकी हमले के शिकार लोगों की याद की जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी थी और 13 लोग घायल हे गये थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उन्होंने कहा, "दो दिनों पूर्व मिस्र के कोप्टिक ऑर्थोडोक्स कलीसिया पर आतंकी हमले के शिकार लोगों के प्रति मैं अपना दुःख व्यक्त करता हूँ। हमला के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ जो तीर्थयात्री के रूप में सिर्फ ख्रीस्तीय होने के कारण मार डाले गये। मैं माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा निवेदन करता हूँ कि वे उन परिवारों एवं पूरे समुदाय को सांत्वना प्रदान करें।" संत पापा ने उनके लिए एक साथ प्रणाम मरियम विन्ती की।

धन्य मदर क्लेलिया मेरलोनी

उसके बाद संत पापा ने धन्य मदर क्लेलिया मेरलोनी का स्मरण कर कहा, "कल संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में मदर क्लेलिया मेरलोनी की धन्य घोषणा हुई जो येसु के पवित्रतम हृदय के प्रेरितों की धर्मबहनों के धर्मसमाज की संस्थापिका थीं। एक ऐसी महिला जो ईश्वर की इच्छा के लिए समर्पित थी, वे उदारता के कार्यों में उत्साहित, विपत्ति में धीर एवं क्षमा करने में साहसी थीं। संत पापा ने इस नयी धन्य के ज्वलंत साक्ष्य के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया तथा विश्वासियों का आह्वान किया कि हम उनकी भलाई एवं करुणा के उदाहरणों पर चल सकें।   

विश्वासियों का अभिवादन

उन्होंने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया,।के प्रांगण में उपस्थित सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया। खासकर उन्होंने ं। सदा तत खासकर, उन्होंने वियेन्ना के विद्यार्थियों, फ्लोरेंस के "ओपेरा जोर्जो ला पीरा" के प्रशासकों, राल्डोन वेरोना के युवा परिवारों, मिलान, पेतोसिनो, चिवितानोवा, मार्के एवं ओजीएरी धर्मप्रांत के विश्वासियों तथा लोंगारे एवं मोदेना के दृढ़ीकरण ग्रहण करने वाले युवाओं का अभिवादन किया।

अंत में, संत पापा ने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगल- कामनाएँ अर्पित कीं।

             

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 November 2018, 15:49