प्रभु येसु प्रभु येसु 

प्रभु को हृदय में प्रथम स्थान दें, संत पापा फ्राँसिस

सही रुप से येसु का अनुसरण करने के लिए उन्हें अपने हृदय में प्रथम स्थान देना आवश्यक है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 28 नवम्बर 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर सभी ख्रीस्तियों को अपने जीवन में प्रभु येसु को प्रथम स्थान में रखने की प्रेरणा दी।

संदेश में उन्होंने लिखा,“जब हमारा मन और हृदय बहुत सारी चीजों के बोझ से दबा हुआ है तो सही मायने में हम येसु का अनुसरण नहीं कर सकते, क्योंकि येसु को हम अपने हृदय में सही स्थान नहीं दे सकते, तो वे भी अन्य चीजों के बीच एक चीज बनकर रह जाएंगे।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 November 2018, 15:47