गरीब लोगों के साथ मदर तेरेसा गरीब लोगों के साथ मदर तेरेसा 

येसु के शिष्यों की विशेषता

संत पापा फ्राँसिस ने 18 अक्टूबर को एक ट्वीट प्रेषित कर येसु के शिष्यों की विशेषता पर प्रकाश डाला।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 18 अक्टूबर 2018 (रेई): आज विश्व के लिए गरीबी एक बड़ी समस्या है। गरीबी दूर करने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाये जा रहे हैं

किन्तु यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। ख्रीस्तीय धर्म में गरीबी को अभिशाप नहीं बल्कि ईश्वर के पास पहुँचने का माध्यम माना जाता है। सवाल उठता है कि एक गरीब जो हमेशा परेशान रहता है किस तरह ईश्वर के करीब आ सकता।

संत पापा फ्राँसिस ने 18 अक्टूबर को एक ट्वीट प्रेषित कर येसु के शिष्यों की विशेषता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने संदेश में लिखा, "शिष्यों का रास्ता निर्धनता का रास्ता है। शिष्य गरीब होते हैं क्योंकि उनका धन येसु हैं।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 October 2018, 17:42