रोजरी प्रार्थना रोजरी प्रार्थना 

संत पापा द्वारा अक्टूबर में रोजरी करने का आमंत्रण

संत पापा फ्राँसिस ने विश्व के सभी विश्वासियों को अक्टूबर, माता मरिया को समर्पित महीने में प्रति दिन रोजरी प्रार्थना करने को आमंत्रित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 1 अक्टूबर 2018 (रेई) :   वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा शनिवार को एक संदेश प्रकाशित किया गया जिसमें संत पापा फ्राँसिस ने अक्टूबर के महीने के दौरान सभी विश्वासियों को रोज़री प्रार्थना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

संत पापा का आमंत्रण

अक्टूबर महीना रोजरी का महीना है। संत पापा फ्राँसिस ने सभी विश्वासियों को प्रतिदिन रोजरी प्रार्थना और पश्चताप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। माता मरिया और संत मिखाएल महादूत की मध्यस्ता से कलीसिया को शैतान के हर प्रपंजों से बचाने के लिए प्रार्थना करें। शैतान हमेशा हमें ईश्वर और एक दूसरे से अलग करने का प्रयास करता है। 

बाल्टिक देशों की प्रेरितिक यात्रा करने से पहले संत पापा ने फादर फ्रेडरिक फोर्नोस एस.जे से मुलाकात की। फादर फ्रेडरिक संत पापा के लिए प्रार्थना के विश्व नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय निदेशक हैं। संत पापा ने उन्हें इस अपील को पूरे विश्व में सभी ख्रीस्तियों को आग्रह करने को कहा। सभी प्रतिदिन रोजरी प्रार्थना के अंत में संत मिखाएल महादूत के पास प्रार्थना करें। संत मिखाएल महादूत शैतान और बुराई के खिलाफ संघर्ष में हमारी रक्षा करते और हमारी मदद करते हैं। (सीएफ, प्रकाशना ग्रंथ 12, 7-12)।

संत मिखाएल के पास प्रार्थना

संत पापा ने रोजरी के अंत में संत मिखाएल महादूत से उसी प्रार्थना को करने को कहा जिसे संत पापा लेओ तेरहवें ने लिखा था, जो इस प्रकार हैः संत मिखाएल महादूत  युद्ध में हमारी रक्षा कीजिए, शैतान की दुष्टता और जाल से हमारी सुरक्षा कीजिए, हे प्रभु हम दीनता के साथ आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप शैतान को दंड दीजिए। हे स्वर्ग के राजकुमार, आप ईश्वर की शक्ति से, आत्माओं के विनाश की मांग करने वाले सभी दुष्ट आत्माओं और शैतान को नरक में डालें। आमेन।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 October 2018, 16:17