उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
देवदूत प्रार्थना के पोम्पेई मरियम तीर्थ पर एकत्रित विश्वासियों का अभिवादन करते हुए कहा, "आज रोजरी की माता मरियम का पर्व है मैं परम्परागत विशेष प्रार्थना हेतु पोम्पेई मरियम तीर्थ में एकत्रित विश्वासियों का अभिवादन करता हूँ इस अवसर पर प्रार्थना का संचालन सीरिया के प्रेरितिक राजदूत कार्डिनल मारियो ज़ेनारी कर रहे हैं।"
उन्होंने अक्टूबर माह में प्रत्येक दिन रोजरी प्रार्थना करने एवं अंत में "तेरी शरण में" तथा संत मिखाएल महादूत से प्रार्थना करने की अपील दुहरायी ताकि कलीसिया को विभाजित करने हेतु शैतान के आक्रमण पर विजय पाई जा सके।
पहला कटाकुम्ब दिवस
संत पापा ने जानकारी दी कि अगले शनिवार 13 अक्टूबर को प्रथम कटाकुम्ब दिवस के अवसर पर रोम स्थित विभिन्न कटाकुम्ब स्थलों को सार्वजनिक रूप से खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसकी व्यवस्था करने हेतु पवित्र पुरातत्त्व के लिए परमधर्मपीठीय आयोग को धन्यवाद दिया।
विभिन्न दलों को संत पापा का अभिवादन
इसके उपरांत संत पापा ने देश-विदेश से आये तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी का सस्नेह अभिवादन करता हूँ, जो इटली तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये हैं, खासकर, विभिन्न परिवारों एवं पल्ली दलों से।" संत पापा ने स्लोवाकिया के ग्रीक काथलिक तीर्थयात्रियों, पोलैंड के पोज़नान एवं ब्राजील के फोरतालेत्सा के विश्वासियों, माल्टा की नानियों तथा फ्राँस के विद्यार्थियों, ऑस्ट्रेलिया के संत पौल की धर्मबहनों का अभिवादन किया।
संत पापा ने येसु एवं मरियम के पवित्र हृदय को समर्पित मिशनरी तीर्थयात्रियों का भी अभिवादन किया।
अंत में उन्होंने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगल कामनाएँ अर्पित की।