संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा द्वारा जर्मनी के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार

संत पापा फ्राँसिस ने जर्मनी के संघीय गणराज्य के राजदूत श्री माइकेल कोच का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, 6 अक्टूबर 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 6 अक्टूबर को परमधर्मपीठ के लिए  संघीय गणराज्य जर्मनी के राजदूत श्री माइकेल कोच से मुलाकात की और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नव नियुक्त राजदूत श्री माइकेल कोच का जन्म 30 सितम्बर 1055 को अमेरिका के कनसास शहर में हुआ था। वे विवाहित हैं और उनके तीन बच्चे हैं।

उन्होंने 1981 में कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1987 में राजनयिक संस्थान में प्रशिक्षण लिया। उसके बाद 1990 में उन्होंने पीएचडी प्राप्त की।

निम्नलिखित पदों पर सेवाएँ

नवनियुक्त राजदूत कोच ने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएं दीं हैं-

1987-19 88 - विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय के अधिकारी।

19 88-1991 - संत फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास के अधिकारी।

1999-1995 -  विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय के आधिकारी।

1995-199 8 - यांगून, बर्मा के दूतावास में स्थायी प्रतिनिधि।

1998-1999 - विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय में प्रभाग प्रमुख।

1999-2001 - विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय में काम की एक इकाई के प्रमुख।

2001-2004- नई दिल्ली में दूतावास मंत्री।

2004-2008 - विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय में प्रभाग प्रमुख।

2008-2012 - पाकिस्तान के राजदूत।

2012-2015 - विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष आयुक्त।

2015 से विदेश मामलों के संघीय मंत्रालय में महाप्रबंधक।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 October 2018, 12:40