खोज

संत पापा फ्राँसिस नीदरलैंड के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारते हुए संत पापा फ्राँसिस नीदरलैंड के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारते हुए 

संत पापा द्वारा नीदरलैंड के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार

संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन के लिए नीदरलैंड के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 20 अक्टूबर 2018 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 20 अक्टूबर को वाटिकन में नीदरलैंड की राजदूत श्रीमति करोलिन वेयजर्स से मुलाकात की और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नव नियुक्त राजदूत श्रीमति करोलिन वेयजर्स का जन्म 6 सितम्बर 1959 को एम्सटर्डम में हुआ था। उन्होंने सन् 1986 में काथलिक विश्वविद्यालय निजमेजेन से इतिहास में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।  

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

-1987 में विदेश मामलों के मंत्रालय आधिकारी

- मोज़ाम्बिक मापूटो दूतावास में क्लर्क

- यूरोपीय संघ के स्थायी प्रतिनिधित्व के सहचारी

- विदेश मामलों के मंत्रालय में अफ्रीका विभाग के अधिकारी

-2000 से 2003 तक प्रिटोरिया में राजनीतिक विभाग के प्रमुख

- 2003 से 2006 तक रबत में मिशन के उप प्रमुख

-2006 से 2009 तक बेनिन, कोटनौ के राजदूत

- 2009 से 2012 तक ट्यूनिस के राजदूत

-2012 से 2016 तक राजनीति के क्षेत्र में विदेश मामलों के निदेशालय में यात्रा दस्तावेजों, कानूनीकरण, और धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई विभाग के प्रमुख

- 2017 से अबतक वे राजनीतिक मामलों/राजनयिक आयोग के महानिदेशालय में मानद कंसल्स के सम्मेलन के लिए परियोजना प्रबंधक के रुप में कार्यरत थीं।

उन्हें अपनी मातृभाषा के अलावा अंग्रेजी का ज्ञान है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 October 2018, 16:35