नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी में संत पापा के कार्यक्रमों की सूची
उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संत पापा के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे-
नवम्बर 2018
2 शुक्रवार - लौरेनतीना कब्रस्थान में शाम चार बजे सभी मृत विश्वासियों के लिए
ख्रीस्तयाग।
3 शनिवार - संत पेत्रुसमहागिरजाघर में पूर्वाहन 11.30 बजे, मृत कार्डिनलों एवं
धर्माध्यक्षों के लिए ख्रीस्तयाग, जिनका निधन इस वर्ष हुआ है।
18 रविवार - 33वां रविवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में पूर्वाहन 10.00 बजे, विश्व
गरीबों के लिए निर्धारित, गरीब दिवस पर ख्रीस्तयाग।
दिसम्बर 2018
8 शनिवार - रोम के पियात्सा स्पानिया में शाम 4.00 बजे संत पापा, निष्कलंक धन्य
कुँवारी मरियम को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
12 बुधवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 6.00 बजे ग्वादालुपे की माता
मरियम के सम्मान में ख्रीस्तयाग।
24 सोमवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में संध्या 21.30 बजे ख्रीस्त जयन्ती
जागरण मिस्सा।
25 मंगलवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर के पोर्टिको से मध्याह्न 12.00 बजे रोम एवं
विश्व के विश्वासियों के लिए संत पापा का क्रिसमस संदेश।
31 सोमवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 5.00 बजे ईश माता मरियम के पर्व
की पूर्व संध्या पर संध्या वंदना (तेदेयुम) एवं पूरे साल के लिए ईश्वर
के प्रति कृतज्ञता।
जनवरी 2019
1 मंगलवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में पूर्वाहन 10.00 बजे विश्व शांति दिवस एवं
माता मरियम ईश्वर की माता पर्व के अवसर पर समारोही ख्रीस्तयाग।
6 रविवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में 10.00 बजे प्रभु प्रकाश के महापर्व पर
ख्रीस्तयाग।
13 रविवार - येसु के बपतिस्मा का पर्व- सिस्टीन प्रार्थनालय में प्रातः 9.30 बजे
ख्रीस्तयाग एवं बच्चों का बपतिस्मा संस्कार।
23 बुधवार - प्रेरितिक यात्रा।
28 सोमवार - पनामा में।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here