खोज

प्रोफेसर स्टीवन चू परमधर्मपीठीय विज्ञान अकादमी के नये सदस्य प्रोफेसर स्टीवन चू परमधर्मपीठीय विज्ञान अकादमी के नये सदस्य  

परमधर्मपीठीय विज्ञान अकादमी के सदस्य की नियुक्ति

संत पापा ने संयुक्त राज्य अमेरिका,स्टैनफोर्ड स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में फिजियोलॉजी और भौतिकी प्रोफेसर स्टीवन चू को परमधर्मपीठीय विज्ञान अकादमी के नये सदस्य के रूप में नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 20 अक्टूबर 2018 (रेई) : स्टीवन चू का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका, संत लुइस, मिसौरी में 28 फरवरी 1948 को हुआ था।  उन्होंने सन् 1970 में रोचेस्टर विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से गणित और भौतिकी में डिग्री हासिल की और सन् 1976 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में भौतिकी में पीएचडी की। सन् 2013 से वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में आण्विक और सेलुलर भौतिकी और शरीर विज्ञान के प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने परमाणु भौतिकी, जीवविज्ञान और अन्य ऊर्जा प्रौद्योगिकियों पर कई लेख प्रकाशित किया है। वे विभिन्न पेटेंट और पेटेंट अनुप्रयोगों के मालिक हैं।

प्रो. स्टीवन चू ने सन् 2004 से 2008 तक लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी का निर्देशन किया और सन् 1987 से 2008 तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भौतिकी और एप्लाइड फिजिक्स के प्रोफेसर रहे, साथ ही सन् 1978 से 1987 तक ए.टी. और टी. बेल प्रयोगशालाओं में क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च विभाग के प्रमुख भी थे।  जनवरी 2009 से अप्रैल 2013 तक वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए ऊर्जा सचिव थे।

प्रोफेसर चू सन् 1997 में  लेसर लाइट के साथ परमाणुओं के तरीकों के विकास पर अध्ययन के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता बने। उन्हें कई अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वे संयुक्त राष्ट्र के नेशनल अकाडमी ऑफ साइंसेज, रॉयल सोसाइटी, रॉयल अकाडमी ऑफ इंजीनियरिंग, चीनी अकाडमी ऑफ साइंसेज, कोरियाई अकाडमी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के सदस्य भी हैं।         

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 October 2018, 16:42