कलीसिया की माता कुंवारी मरियम कलीसिया की माता कुंवारी मरियम 

माता मरियम के पवित्रतम नाम के त्योहार पर संत पापा का ट्वीट संदेश

माता मरियम के पवित्रतम नाम के त्योहार पर संत पापा ने सभी काथलिकों को माता मरियम के साहचर्य की कामना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 12 सितम्बर 2018 (रेई) : आज काथलिक कलीसिया माता मरियम के पवित्रतम नाम का त्योहार मनाती है। मरियम येसु की माता होते हुए भी जीवन में अनेक दुःखों का सामना किया था। इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर सभी काथलिकों को अपने दैनिक जीवन में माता मरियम के साहचर्य की कामना करते हुए उनसे प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, “हमारी माता मरियम हमारे सुख-दुःख और कठिनाइयों को जानती हैं जिन्हें हम अपनी जीवन यात्रा में अनुभव करते हैं।”  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 September 2018, 16:49