संत पापा को प्रत्यय पत्र देते हुए नये राजदूत श्री ओक्तावियो संत पापा को प्रत्यय पत्र देते हुए नये राजदूत श्री ओक्तावियो 

संत पापा ने चिली के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारा

संत पापा ने चिली के नये राजदूत से मुलाकात की और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 17 सितम्बर 2018 (रेई) :  संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 17 सितम्बर को परमधर्मपीठ के लिए चिली के नये राजदूत श्री ओक्तावियो एराजूरिज ग्विलीसास्ती से मुलाकात की और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

श्री ओक्तावियो का जन्म 1942 में हुआ। वे विवाहित हैं और दो बच्चों के पिता हैं।

उन्होंने संतयागो विश्वविद्यालय से 1959 में एक कानून की डिग्री और वर्जीनिया विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से 1966 में मास्टर किया। उसके बाद 1968 से वे एक वकील हैं।

नये राजदूत श्री ओक्तावियो निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं :

1964-19 69 - विदेश मामलों के मंत्रालय में राजनयिक अधिकारी

1969-1973 - संयुक्त राज्य अमेरिका में दूतावास अधिकारी

 1976-1981 -  न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन और विदेश मामलों के मंत्रालय के अधिकारी

1981-19 85 - संयुक्त राज्य अमेरिका में दूतावास अधिकारी

1985-1989 - इक्वाडोर के राजदूत

1989 -1990 - संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत

1994-1997 - मलेशिया के राजदूत

1997-2001 - चीन के राजदूत

2001-2010 - द्विपक्षीय संबंध निदेशक और विदेश नीति के सामान्य निदेशक

2010-2014 - न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के लिए स्थायी मिशन के राजदूत

अपनी मातृभाषा के अलावा वे फ्रेंच, अंग्रेजी और स्पानी भाषा जानते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 September 2018, 16:40