28.8.18 का परमाणु परीक्षण 28.8.18 का परमाणु परीक्षण 

परमाणु हथियारों के उन्मूलन दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

परमाणु हथियारों के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संत पापा ने ट्वीट संदेश में पुरे विश्व के विकास के के प्रयास करने पर जोर दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 26 सितम्बर 2018 (रेई) : संत पापा फाँसिस ने बुधवार 26 सितम्बर, परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विश्व के सभी लोगों को कल्याणकारी और विकास के कार्यों में सहयोग देने हेतु प्रार्थना की अपील की।

संदेश में उनहोंने लिखा, “आइए, हम प्रार्थना करें कि दुनिया में प्रमुख कार्यक्रम विकास के लिए हो हथियारों के लिए नहीं।”

विदित हो कि सितंबर 2014 में पहली बार परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया था। परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस, परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लिए अधिक आशावादी संभावनाओं के साथ एक वैश्विक वातावरण को बढ़ावा देना है। परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य वैश्विक परमाणु हथियार परीक्षणों के प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और एक सुरक्षित दुनिया को प्राप्त करने के लिए एक कदम के रूप में परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करना है| कई लोग इस दिन को परमाणु हथियार और परीक्षण के मुद्दे पर अपने परिप्रेक्ष्य को साझा करने का अवसर मानते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 September 2018, 17:39