मरिया मेजर महागिरजाघर में माता मरियम से प्रार्थना करते संत पापा मरिया मेजर महागिरजाघर में माता मरियम से प्रार्थना करते संत पापा 

बाल्टिक देशों में यात्रा से पूर्व संत पापा की प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस ने अपने आगामी प्रेरितक यात्रा के पूर्व अपनी आदत के अनुसार बृहस्पतिवार 20 सितम्बर को, दोपहर में रोम स्थित मरियम मेजर महागिरजाघर जाकर रोम की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन किया तथा उन्हें प्रार्थना अर्पित की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

मरियम मेजर महागिरजाघर जाकर रोम की संरक्षित माता मरियम के दर्शन की जानकारी की पुष्टि वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक एवं वाटिकन प्रवक्ता ग्रेग बर्क ने एक ट्वीट संदेश द्वारा की।

संत पापा फ्राँसिस 22 -25 सितम्बर तक लितुवानिया, लातविया और एस्टोनिया की प्रेरितिक यात्रा करेंगे।  

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 September 2018, 16:21