'सालुस पोपोली रोमानी’ का दर्शन करते संत पापा फ्राँसिस 'सालुस पोपोली रोमानी’ का दर्शन करते संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा द्वारा ‘सालुस पोपोली रोमानी’ की भेंट

संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार शाम, बाल्टिक देशों की अपनी चार दिवसीय प्रेरितिक यात्रा समाप्त की। वाटिकन लौटने से पहले, संत पापा संत मरिया मेजर महागिरजाघर गये और ‘सालुस पोपोली रोमानी’ माता मरियम की प्रतिमा का दर्शन कर प्रेरितिक यात्रा के लिए धन्यवाद अर्पित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, बुधवार 26 सितम्बर 2018 (रेई) : बाल्टिक देशों की अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर संत पापा टाल्लिन हवाईअड्डे से रोम के लिए प्रस्थान किये और रोम के चंपीनो हवाई अड्डे पहुँचे। संत पापा ने वेटिकन लौटने से पहले संत मरिया मेजर महागिरजाघर गये। उन्होंने लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया की अपनी यात्रा की सफलता के लिए माता मरिया को धन्यवाद दिया और फूलों का गुलदस्ता अर्पित किया।

संत पापा फ्राँसिस को संत मरिया मेजर महागिरजाघर से बहुत लगाव है। रोम का धर्माध्यक्ष को रुप में उन्होंने कई बार इसका दौरा किया है। परंपरानुसार वे अपनी विदेश प्ररितिक यात्रा जाने से पहले यात्रा की सुरक्षा एवं सफलता के लए प्रार्थना करते हैं साथ ही यात्रा के बाद माता मरिया का दर्शन कर धन्यवाद देने के बाद ही अपने निवास वाटिकन लौटते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 September 2018, 17:20