येसु और चेले येसु और चेले 

येसु के रुपांतरण पर्व पर संत पापा का ट्वीट

काथलिक कलीसिया आज 6 अगस्त को येसु के रुपांतरण का त्योहार मनाती है।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

सोमवार 6 अगस्त 2018 (रेई) : अपने दुःख और पुनरुत्थान की प्रथम भविष्यवाणी करने के बाद येसु अपने तीन शिष्यों पेत्रुस, योहन और याकूब को लेकर ताबोर पहाड़ पर गये। वहीं येसु का रुपांतरण हो गया। चेलों ने येसु के महिमामय रुप को देखकर स्वार्गिक आनंद का अनुभव किया। पेत्रुस ने वहीं रहने की इच्छा भी प्रकट का थी।(मारकुस 9:2-6)

आज येसु के रुपांतरण के त्योहार दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर सांसारिकता से ऊपर उठकर येसु में मन लगाने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, “ताबोर पहाड़ पर येसु के चेलों का अनुभव हमें आमंत्रित करता है कि हम सांसारिक चीजों को त्यागें और येसु पर मनन चंतन करें।”

संत पापा ने रविवार 5 अगस्त के ट्वीट में लिखा,“यूखारिस्त स्वर्ग राज्य के लिए हमारा "आरक्षण" है : येसु अनन्त जीवन की ओर हमारी यात्रा की अगुवाई करते हैं।” 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 August 2018, 17:05