देवदूत प्रार्थना में संत पापा देवदूत प्रार्थना में संत पापा 

संत पापा की संवेदना

जेनेवा में मोरान्दी सेतु के गिरने से मारे गये लोगों और घालयों के प्रति संत पापा की संवेदना

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्रांसिस ने विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा,
आज हम दुःखियों का दिलासा माता मरियम के जीवन पर चिंतन करते हैं जो स्वर्ग की महिमा में आरोहित कर ली गई। आज के इस दिन मैं विश्व के उन सभी दुःखी जनों को मरियम के चरणों में सुपुर्द करता हूँ जो शारीरिक और आध्यात्मिक रुप से कष्ट झेल रहे हैं। स्वर्गीय माता उन सभों को दिलासा, साहस और शांति प्रदान करे।

माता मरियम का दिलासा

संत पापा ने कहा, “मैं विशेष रूप से जेनेवा में कल हुई एक दुःखद घटना की याद करता हूँ जिसमें कई लोग मारे गये और अनेक घायल हो गये। मैं उन सबों को ईश्वर की दया के हाथों में सुपुर्द करता हूँ जिन्होंने अपना जीवन खो दिया है। मैं उनके परिवार के प्रियजनों और घायलों को अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रदान करता हूँ जो इस घटना के शिकार हुए हैं। संत पापा ने पूरे विश्वासी समुदाय का आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम एक साथ मिलकर इस घटना के शिकार लोगों और उनके प्रियजनों के लिए माता मरियम से प्रार्थना करें। उन्होंने सभों के साथ मिलकर देवदूत प्रार्थना का पाठ किया।

अंत में संत पापा ने रोम और विभिन्न देशों से आये हुए तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए सबों के प्रति कृतज्ञता के भाव अर्पित किये और अपने लिए प्रार्थना का निवेदन करते हुए सभों को स्वर्गारोहण महापूर्व की शभकामनाएं प्रदान की।
 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 August 2018, 16:36