खोज

धन्य संत पापा पौल छःवें धन्य संत पापा पौल छःवें 

पोप पौल छःवें आधुनिक युग के संत पापा

संत पापा फ्रांसिस ने धन्य संत पापा पौल छःवें की 40वीं बरसी में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया

वाटिकन सिटी-दिलीप संजय एक्का 

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्रांसिस ने लोगों के संबोधित करते हुए कहा, आज से चालीस साल पहले इसी समय धन्य संत पापा पौल छःवें इस पृथ्वी पर अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर थे। वास्तव में उनकी मृत्यु 06 अगस्त 1978 को हुई। हम बड़े आदर और कृतज्ञता से उनकी याद करते हैं जिन्हें हम अगामी महीना 14 अक्टूबर को संतों की श्रेणी में सम्मिलित करेंगे। वे स्वर्ग से माता कलीसिया और पूरे विश्व में शांति हेतु विनय करते हैं जिसे उन्हें आपार प्रेम किया। संत पापा ने कहा कि धन्य संत पापा पौल छःवें आधुनिक युग से संत पापा हैं।

इसके बाद संत पापा ने रोम और विश्व से विभिन्न देशों से आये हुए सभी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया। उन्होंने सभी परिवारों, पल्ली समुदाय, समितियों और हरएक विश्वसी को अपने प्रेम का साहचर्य प्रदान किया। उन्होंने विशेष रूप से वेलेहार्द (मोराविया) के साईकिल तीर्थयात्रियों, स्पेन के लोरका से आये विश्वासी समुदाय और नोभोली के युवाओं का अभिवादन किया। अंत में उन्होंने कृतज्ञतापूर्ण हृदय से अपने लिए प्रार्थना का निवेदन करते हुए सभों को रविवारीय मंगलकामनाएं अर्पित की।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 August 2018, 15:11