खोज

संत पापा संत पापा 

उदार बनें

"हम ईश्वर की कृपाओं को ग्रहण करते हैं ताकि उसे दूसरों के बीच बांटें।"

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (रेई)˸ हर सुबह जब हम उठते हैं तो हमें एहसास होता है कि ईश्वर ने हमें पुनः एक दिन वरदान स्वरूप दिया है, हमें जीवन  जीने के सारे साधन प्रदान किया है। यह सोच कर हमारा मन और दिल ईश्वर के प्रति कृतज्ञता से भर जाता है। हम धन्यवादी भाव और प्रसन्नचित मन से अपने दिनचर्या में व्यस्त हो जाते हैं किन्तु ईश्वर की कृपा को ग्रहण कर उसके लिए आभार व्यक्त करना  काफी नहीं है। इस कृपा को ग्रहण करने के साथ साथ हमारा एक कर्तव्य है कि हम उसे दूसरों को बांटें।

संत पापा फ्राँसिस ने 3 जुलाई को एक ट्वीट प्रेषित कर उदार बनने हेतु प्रेरित किया, "हम ईश्वर की कृपाओं को ग्रहण करते हैं ताकि उसे दूसरों के बीच बांटें।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 July 2018, 19:06