खोज

पेरू की यात्रा के दौरान प्रार्थना करते संत पापा पेरू की यात्रा के दौरान प्रार्थना करते संत पापा 

ईश्वर की आवाज सुनें

संत पापा ने 5 जुलाई को एक ट्वीट प्रेषित कर ईश्वर की आवाज सुनने हेतु प्रेरित किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 जुलाई 2018 (रेई)˸ हर व्यक्ति के जीवन में ईश्वर की एक विशेष योजना होती है और जब वह उस योजना को पहचानकर उसके अनुसार जीने का प्रयास करता है तब वह अपने जीवन में सफल, शांति और आनन्द का एहसास करता है क्योंकि यही उसके जीवन का लक्ष्य है। उस योजना को पहचानने के लिए हमें ईश्वर की आवाज को पहचानने की आवश्यकता है किन्तु भाग-दौड़ एवं व्यस्तता भरे जीवन में, कई प्रकार की चिंताओं से घिरकर, हम ईश्वर की आवाज को सुन नहीं पाते हैं। ईश्वर की आवाज सुनने के लिए हमें मौन की आवश्यकता है और यह मौन तभी संभव है जब हम सारी चिंताओं को प्रभु को समर्पित कर, प्रार्थना के लिए समय निकालते हैं।   

संत पापा ने 5 जुलाई के अपने  ट्वीट संदेश में ईश्वर की आवाज सुनने हेतु आह्वान करते हुए लिखा, "क्या हम अपने हृदय को शांत करना एवं ईश्वर की आवाज सुनना जानते हैं"?

संत पापा के इस संदेश को नौ अन्य भाषाओं में प्रेषित किया गया। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 July 2018, 17:27