खोज

जापान में बाढ़ का प्रकोप जापान में बाढ़ का प्रकोप 

जापान के बाढ़ पीड़ितों के प्रति संत पापा फ्राँसिस ने शोक व्यक्त

संत पापा फ्राँसिस ने हाल ही में बाढ़ के कारण जीवन और संपत्ति के भारी नुकसान पर अपनी उदासी व्यक्त करते हुए जापान के लोगों को एक संदेश भेजा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

संत पापा फ्राँसिस ने जापान की स्थानीय कलीसिया के अधिकारियों को संदेश भेजकर बाढ़ के कारण जीवन और संपत्ति के भारी नुकसान पर अपनी उदासी व्यक्त की, जिसमें करीब 114 लोग मारे गये और 60 से भी ज्यादो लोगों के लापता हैं।

राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो परोलिन द्वारा सोमवार को हस्ताक्षर किये गये शोक संदेश में कहा गया कि जापान में भारी वर्षा की वजह से आये बाढ़ से लोगों के मरने और घायल होने खबर से संत पापा अत्यंत दुखी हैं। संत पापा इस त्रासदी में फंसे लोगों के प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट करते हैं। ईश्वर त्रासदी के शिकार लोगों को अनंत शांति प्रदान करें। अपने प्रियजनों के लिए विलाप करने वालों को पिता ईश्वर सांत्वना प्रदान करें और घायल लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

साथ ही संत पापा नागर अधिकारियों, खोज कर्मियों और बचाव प्रयासों में शामिल सभी लोगों को इस आपदा के पीड़ितों की सहायता हेतु प्रोत्साहित करते हैं। संत पापा उनके ऊपर ईश्वर की प्रचुर आशीष की कामना करते हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 July 2018, 17:24