खोज

नाईजिरिया के एक गिरजाघर में क्रिसमस रात्रि की धर्मविधि - 25-12-2-21 नाईजिरिया के एक गिरजाघर में क्रिसमस रात्रि की धर्मविधि - 25-12-2-21 

नाईजिरियाः हत्या के शिकार पुरोहित की अन्तयेष्टि

नाईजिरिया के ओगुन राज्य के आबेओकूता धर्मप्रान्त के ओबाफेमी ओवोदे क्षेत्र में क्रिसमस की पूर्वसन्ध्या सन्त अन्तोनी पल्ली के काथलिक पुरोहित फादर लूक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनकी अन्तयेष्टि शुक्रवार को सम्पन्न हुई।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

नाईजिरिया, शुक्रवार, 31 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज़): नाईजिरिया के ओगुन राज्य के आबेओकूता धर्मप्रान्त के ओबाफेमी ओवोदे क्षेत्र में क्रिसमस की पूर्वसन्ध्या सन्त अन्तोनी पल्ली के काथलिक पुरोहित फादर लूक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

38 वर्षीय फादर लूक

 वाटिकन की सुसमाचार प्रचार प्रसार सम्बन्धी प्रेस एजन्सी फीदेस के अनुसार, 24 दिसम्बर को जब फादर लूक अपनी पल्ली को लौट रहे थे तब कुछ अज्ञात बन्दूकधारियों ने उन्हें रोककर उनपर गोलियाँ चला दीं। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यह क्षेत्र सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गिरोहों के लिए कुख्यात हो गया है।

19 अगस्त 2017 को 38 वर्षीय फादर लूक का पुरोहिताभिषेक सम्पन्न हुआ था। शुक्रवार को आबेओकूता धर्मप्रान्त के ओनिकोको स्थित "सन्त पीटर एण्ड पौल" महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग से उनकी अन्तयेष्टि सम्पन्न की गई।  

31 December 2021, 10:53