उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
फ्रांस, बृहस्पतिवार, 12 अगस्त 21 (वीएनएस)- लुकोन धर्मप्रांत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बतलाया गया है कि अंतिम संस्कार फादर के परिवार, मोंटफोर्ट धर्मसमाज एवं कुछ अधिकारियों की उपस्थिति में व्यक्तिगत रूप से सम्पन्न किया जाएगा। अन्य लोग काथलिक टेलीविजन एवं डिजिटल मंच के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं।
फादर ऑलिवियर के सम्मान में लुकोन के महागिरजाघर में आज शाम 8.30 बजे जागरण प्रार्थना का आयोजन किया गया है। जिसको लाईव प्रसारित किया जाएगा और जिसका संचालन धर्माध्यक्ष फ्रांसिस जैकलिन करेंगे। जागरण प्रार्थना एक घंटे का होगा जिसमें मोंटफोर्ट मिशनरियों के संस्थापक संत लुईस मारियाग्रीनोन दी मोंटफोर्ट के शब्दों पर चिंतन किया जाएगा। मोन्सियोर जाकलिन ने भेंद के सभी पल्लियों से आग्रह किया है कि शुक्रवार को मध्याह्न में मृत्यु की घंटी बजायी जाए।
फादर ऑलिवियर की हत्या ने पूरे फ्राँस को गहरे रूप से प्रभावित किया है। संत पापा फ्राँसिस ने भी फ्राँस की कलीसिया के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।