खोज

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष क्रस्टीन कार्लोसारे नवनियुक्त धर्माध्यक्ष क्रस्टीन कार्लोसारे 

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष ने द. सूडान को माता मरियम के सिपुर्द किया

दक्षिण सूडान में रुम्बेक के नये धर्माध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के तुरंत बाद गोली लगने के तीन महीने और छह सर्जरी के बाद फादर क्रिस्टीन कार्लसारे ने उत्तरपूर्वी अफ्रीकी देश में शांति के लिए धन्य कवांरी मरियम की मध्यस्थता का आह्वान किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

पियोवेन-इटली, सोमवार 26 जुलाई 2021 (वाटिकन न्यूज) : हाल ही में दक्षिण सूडान में रुमबेक के धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त, फादर क्रिस्टीन कार्लासारे ने संघर्ष-ग्रस्त देश में शांति के लिए प्रार्थना की और हिंसा, विभाजन एवं गरीबी के अतीत से एकता और समृद्धि के भविष्य के लिए चिकित्सा और परिवर्तन लाने हेतु कुवांरी माता मरियम की मध्यस्थता का आह्वान किया।

उन्होंने रविवार को इटली के पियोवेन रोशेट में मादोन्ना देल अंजेलो के तीर्थालय में यह प्रार्थना की, जहां विश्वासियों ने 1631 में माता मरियम को किए गए प्रतिज्ञाओं को नवीनीकृत करने के लिए एकत्र हुए, क्योंकि  माता मरियम ने इटली में महामारी का प्रकोप और अन्य आपदाओं से लोगों को बचाया गया था।

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष कार्लासारे ने संत पापा फ्राँसिस द्वारा दक्षिण सूडानी नेताओं के पैर चुंबन को याद किया जब उन्होंने 2019 में राजनेताओं को वाटिकन में आमंत्रित किया था और विनम्रता एवं प्यार से सभी दक्षिण सूडानी नेताओं से से आग्रह किया कि वे हर व्यक्ति की गरिमा और देश की एकता के लिए काम करें।

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि यह एक लंबा रास्ता और मांग करने वाला मिशन है लेकिन यह जीवन का एकमात्र रास्ता है और कलीसिया का मिशन है। माता मरियम हमारे लिए मध्यस्थ बनें!"

दुखद हमला

फादर कार्लसारे हाल ही में एक हमले में बंदूक की गोली के घाव से पीड़ित होने के बाद इटली में पुनर्वास और उपचार की अवधि से गुजर रहे हैं। फादर कार्लासारे ने अपने शरीर से निकाली गई कुछ गोलियों को माता मरियम को चढाते हुए माता मरियम का सुरक्षा में अपने आप को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा,"मैं ने हमेशा माता मरियम की सुरक्षा को महसूस किया है। गोली लगने के बाद तो मैं निश्चित रुप से यकीन हो गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 July 2021, 16:04