2021.05.21 फादर अल्फोंसियुस बेल्लो 2021.05.21 फादर अल्फोंसियुस बेल्लो 

डाकुओं द्वारा नाइजीरियाई पुरोहित की हत्या, दूसरे का अपहरण

सशस्त्र डाकुओं द्वारा एक हमले में उत्तरी नाइजीरिया के एक पल्ली पुरोहित फादर अल्फोंसुस बेल्लो की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुरोहित, फादर जोय केके का अपहरण कर लिया गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाईजीरिया, शुक्रवार 21 मई 2021 (वाटिकन न्यूज) : उत्तरी नाइजीरिया में एक पल्ली पुरोहित फादर अल्फोंसुस बेल्लो शुक्रवार सुबह मृत पाए गए, जबकि एक अन्य पुरोहित, फादर जोय केके को अज्ञात डाकुओं द्वारा कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। यह देश में असुरक्षा की बढ़ती स्थिति का एक लक्षण है।

फादर बेल्लो संत विंसेंट फेरर काथलिक पल्ली, मालुमफशी, कात्सिना राज्य के पल्ली पुरोहित थे और फादर केके उसी पल्ली में कार्यरत थे।

इस खबर की पुष्टि करते हुए, नाइजीरिया के काथलिक सचिवालय (सीएसएन) के सामाजिक संचार के राष्ट्रीय निदेशक, फादर माइक उमोह ने एक बयान में कहा कि फादर बेल्लो का मृत शरीर मालुमफशी में काटेकेटिकल ट्रेनिंग स्कूल के पीछे एक खेत में पाया गया।

रात में हमला

फादर उमोह ने कहा कि फादर बेल्लो की दुखद मौत मालुमफशी डीनरी के डीन, फादर स्टीफन ओजापा, एमएसपी द्वारा लगभग 1:35 बजे अपराहन एक रिपोर्ट के बाद हुई, उन्होंने बताया कि संत विंसेंट फेरर पल्ली में पुरोहितों के आवास पर लगभग पंद्रह डाकुओं के एक समूह द्वारा हमला किया गया।

 हमले के दौरान डाकुओं के समूह द्वारा फादर अल्फोंसुस बेललो और फादर जोय केके का अपहरण कर लिया गया।

75 वर्षीय फादर केके का अभी तक पता नहीं चला है और अपहरण कर्ताओं ने संपर्क भी नहीं किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 May 2021, 15:31