खोज

कार्डिनल कॉर्नेलियुस सिम कार्डिनल कॉर्नेलियुस सिम  

ब्रुनेई दारुस्सलाम के पहले कार्डिनल का निधन

ब्रुनेई दारुस्सलाम के प्रेरितिक विखारिएट कार्डिनल कॉर्नेलियुस सिम का 70 वर्ष की आयु में 29 मई 2021को निधन हो गया। उन्हें 6 महीना पहले 28 नवम्बर 2020 को संत पापा फ्राँसिस ने कार्डिनल बनाया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ब्रुनेई, शनिवार 29 मई 2021 (फीदेस) : ब्रुनेई के विकर जनरल मोन्सिन्योर रॉबर्ट लेओंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ब्रुनेई दारुस्सलाम में, शनिवार 29 मई 2021 को सुबह 8:28 बजे चांग गंग मेमोरियल अस्पताल (सीजीएमएच), ताओयुआन सिटी, ताइवान में कार्डिनल कॉर्नेलियुस सिम का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि 8 मई को जब कार्डिनल कॉर्नेलियुस ताइवान पहुंचे, तभी से कार्डिनल को सीएचएमएच में कार्डिनल को क्वारंटाइन कर दिया गया और चिकित्सा कर्मचारियों ने उनके स्वास्थ्य की देखभाल की, लेकिन दुर्भाग्य से, उन्होंने जो कुछ भी किया वह बहुत प्रभावी नहीं था। वे धीरे-धीरे कमजोर होते गये और दुर्भाग्य से उनका निधन हो गया। "आइए, हम सब उनकी आत्मा के लिए और विकारिएट के लिए प्रार्थना करें।"

मोन्सिन्योर रॉबर्ट लेओंग ने बताया कि कार्डिनल के अंतिम संस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।

संक्षिप्त जीवनी

कार्डिनल कॉर्नेलियुस सिम पुरोहित बनने वाले अपने स्थान के वे दूसरे स्थानीय काथलिक पुरोहित थे। वे चीनी और दुसुनियाई वंश के थे। 16 सितंबर, 1951 को सेरिया, ब्रुनेई में उनका हुआ। उन्होंने स्कॉटलैंड के डंडी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। 1988 में उन्होंने ओहियो में स्टुबेनविले में फ्रांसिस्कन विश्वविद्यालय से धर्मशास्त्र में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। उसी वर्ष वे ब्रुनेई लौट आए और कुआला बेलेट में संत जॉन गिरजाघर के प्रशासक के रूप में सेवा की। उनका 28 मई 1989 को एक उपयाजकीय अभिषेक और उसी वर्ष 26 नवंबर को पुरोहिताभिषेक हुआ। वे 199 में ब्रुनेई के विकर जनरल बने। 21 नवंबर,1997 को संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें ब्रुनेई के अपोस्टोलिक प्रीफेक्चर का प्रीफेक्ट नियुक्त किया और 2005 में उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ। पिछले साल संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें 28 नवंबर, 2020 को कार्डिनल्स मंडल में शामिल किया।

संत पापा फ्राँसिस ने दुनिया के सबसे अमीर और सबसे छोटे देशों में से एक ब्रुनेई दारुस्सलाम प्रेरितिक विकारिएट के धर्माध्यक्ष सिम को पहला काथलिक कार्डिनल नियुक्त किया है। ब्रुनेई दारुस्सलाम प्रेरितिक विकारिएट मलेशिया-सिंगापुर-ब्रुनेई के धर्मध्यक्षीय सम्मेलन का हिस्सा है।

ब्रुनेई

ब्रुनेई एक 2,200 वर्ग मील का प्रेरितिक विकारिएट है जो पूरी तरह से बोर्नियो द्वीप पर स्थित है, जो मलेशिया और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों का भी घर है।

यह एक विकसित, तेल समृद्ध राष्ट्र और मुस्लिम बहुल देश है और दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। यहाँ की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन अंग्रेजी और चीनी दोनों भाषाएँ व्यापक रूप से बोली जाती हैं।

देश के 460,000 से अधिक (या दो-तिहाई आबादी) ऐसे लोग हैं जो देश के आधिकारिक धर्म इस्लाम को मानते हैं। हालांकि, दूसरों को शांति और सद्भाव में अपने विश्वास का अभ्यास करने की अनुमति है।

ब्रुनेई में लगभग 16,000 काथलिक है, जिनमें से 80% प्रवासी या कामगार लोग हैं, ज्यादातर फिलीपींस और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से भी हैं। ब्रुनेई के चार स्थानीय पुरोहित काथलिकों की आध्यत्मिक सेवा में समर्पित हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 May 2021, 13:41