ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय  

महारानी एलिजबेद के 95वें जन्मदिन पर धर्माध्यक्षों की शुभकामनाएँ

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आज 95 साल की हो गई। इंग्लैंड और वेल्स के धर्मायक्षों ने महारानी को अपनी शुभकामनाएं दी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

इग्लैंड, बुधवार 21 अप्रैल 2021 (रेई) :  "हम आपको हमारी रानी और सम्राज्ञी के रूप में प्रदान की गई सभी वर्षों की असाधारण सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं और हम आने वाले शासन के वर्षों के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद की कामना करते हैं।" इन शब्दों से इंग्लैंड और वेल्स के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी शुभकामनाएं दी, जो आज 95 वर्ष की हो गई है।

इंग्लैंड और वेल्स के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल विंसेंट निकोल्स द्वारा हस्ताक्षरित संदेश में धर्माध्यक्ष लिखते हैं, ʺप्लेनरी असेंबली में एकत्रित सभी धर्माध्यक्ष, एक आवाज़ में, राजकुमार फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की मृत्यु पर महारानी के प्रति अपनी "गहरी संवेदना" व्यक्त करते हैं, जिनकी मृत्यु 9 अप्रैल को 99 साल की उम्र में हुई थी। धर्माध्यक्ष लिखते हैं, "लोगों के साथ,  हम भी उनकी मृत्यु के लिए शोकित हैं,  हमने उनकी आत्मा की अनंत शांति के लिए प्रार्थना की, उनके जीवन उदाहरण के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया और पूरे शाही परिवार को शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ईश्वर का आशीर्वाद, अभी और हमेशा आप पर बनी रहे।ʺ

अपने जीवनसाथी के लिए शोक के कारण, एलिजाबेथ द्वितीय के लिए यह वर्ष एक विशेष जन्मदिन होगा, जिन्होंने शादी के 73 साल को एकसाथ बिताया, इसलिए, किसी भी प्रकार के उत्सव की परिकल्पना नहीं की जाती है, यहां तक कि कोविद विरोधी नियमों के अनुपालन में भी।

इंग्लैंड की रानी का जन्मदिन पारंपरिक रूप से वर्ष में दो बार मनाया जाता है: पहला, निजी तौर पर, उसके जन्म के वास्तविक दिन पर और  दूसरा, आधिकारिक रूप में, जून में। यह परंपरा 9 नवंबर, 1841 को पैदा हुए किंग एडवर्ड सप्तम की है। इसके लिए, आधिकारिक समारोह को जून में स्थानांतरित किया गया, ताकि स्पष्ट और धूप के मौसम की अधिक संभावना हो।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 April 2021, 13:54