खोज

हैती के विश्वासी  प्रार्थना करते हुए हैती के विश्वासी प्रार्थना करते हुए 

हैती में पांच पुरोहितों और दो धर्मबहनों का अपहरण

हैती में एक आपराधिक गिरोह द्वारा पांच पुरोहितों, दो धर्मबहनों और तीन लोकधर्मियों का अपहरण कर लिया गया। एक बड़ी रकम फिरौती में मांग की गई है। धर्माध्यक्षों का आग्रह है कि सरकार देश को हिंसा की जलवायु से उबारे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हैती, सोमवार 12 अप्रैल 2021 (वाटिकन न्यूज) : हैती में पांच काथलिक पुरोहित, जिनमें दो फ्रांसीसी हैं और दो धर्मबहनें और तीन लोकधर्मी हिंसा के एक और प्रकरण के शिकार हैं। स्थानीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा सूचित किया गया कि अपहरणकर्ताओं ने 10 लोगों की रिहाई के लिए एक मिलियन डॉलर की राशि मांगी है। यह हमला तब हुआ जब यह समूह राजधानी पोर्ट एयू प्रिंस के उत्तर पूर्व में क्षेत्र में यात्रा कर रहा था।

हैती धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव फादर गिल्बर्ट पेल्ट्रोप ने एक बयान में अपहरण किए गए दस लोगों के नामों की घोषणा की। फादर इवेंस जोसेफ, फादर मिशेल ब्यूरैंड (फ्रांसीसी राष्ट्रीयता), फादर जीन नीकिसे मिल्लिन, फादर जोएल थॉमस, फादर ह्यूजेस बैप्टिस्ट, सिस्टर ऐनी मेरी डोरक्लस और सिस्टर आग्नेस बोर्डो (फ्रांसीसी राष्ट्रीएता)। फादर अरनेल जोसेफ के परिवार के तीन सदस्यों में शामिल थे, उनकी माँ ऑक्सन डोरेकलस, उनकी बहन लवली जोसेफ और धर्म पिता वेल्डर जोली।

देश में संकट

कैरिबियाई देश, जो एंटिल्स में, हिसानियोला द्वीप के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा करता है, एक गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है, जो सत्तावादी उथल-पुथल में विस्फोट कर सकता है। कुछ समय से यह अपहरण और हिंसक अपराधों में तेजी आई है। पिछले 15 वर्षों में तूफान, भूकंप और महामारी के कारण देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। एक अभूतपूर्व मानवीय आपातकाल की घोषणा के बाद से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा आर्थिक सहायता जारी है।

एक स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार, एक कुख्यात आपराधिक गिरोह द्वारा पुरोहितों और धर्मबहनों का अपहरण कर लिया गया। हैती धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव फादर गिल्बर्ट पेल्ट्रोप ने कहा, "राष्ट्र को इन प्रकरणों से लड़ने के लिए खड़ा होना चाहिए।"  हथियारबंद लोगों द्वारा एक पुरोहित और तीन अन्य लोगों का अपहरण करने के दो सप्ताह बाद यह अपहरण किया गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 April 2021, 13:20