उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
अमरीका, बृहस्पतिवार, 11 मार्च 2021 (रेई)- धर्माध्यक्षों ने कहा कि "महामारी ने हमारी चेतना को पुनः जागृत किया है कि हम एक वैश्विक समुदाय हैं और निश्चय ही, हम सभी एक-दूसरे का ख्याल रखनेवाले हैं।"
9 मार्च को विश्व में कोविड-19 महामारी के प्रकोप फैलने की पहली वर्षगाँठ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार को अमरीका के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने एक बयान जारी किया।
बयान में धर्माध्यक्षों ने जोर दिया है कि "जब वैक्सिन की बढ़ती उपलब्धता आशा का स्पष्ट चिन्ह है कि यह महामारी भी दूर हो जायेगी, तो वैक्सिन को सार्वभौमिक रूप से उपलब्ध कर, यह आशा ग्रह के प्रत्येक व्यक्ति को प्रदान की जानी चाहिए।" उन्होंने कहा, "धनी देशों एवं दवा कम्पनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ कार्य करना चाहिए कि कोई भी राष्ट्र अथवा कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे।"
मुश्किलों से भरा साल
महामारी के कारण "असाधारण कठिनाई" को सहन करने की याद करते हुए तथा 2020 में अमरीकी नागरिक अशांति को देखते हुए बयान में कहा गया है कि असंख्या लोगों ने करुणा और त्याग प्रदर्शित किया है जो याद दिलाता है कि हम सब एक साथ हैं।
धर्माध्यक्षों के अनुसार, अमरीका को चाहिए कि अधिक सामाजिक संरचना का निर्माण करते हुए इसी करुणा एवं उदारता में अपना निर्माण करे, जो इस महामारी के दौरान न केवल टूटे हुओं और एकाकी में पड़े लोगों को चंगा करे बल्कि इस तरह के विभाजनों को फिर आने न दे।
प्रेम को जीवित रखें
अतः वे काथलिक विश्वासियों का आह्वान करते हैं कि वे एक-दूसरे के लिए ख्याल रखने की इस भावना और समुदायों में ईश्वर के प्रेम को जीवित बनाये रखें।
उन्होंने कहा कि काथलिक विश्वासियों को चाहिए कि वे आमहित के कार्यों को बढ़ावा देते रहें, जब वे एक-दूसरे का पुनः स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं कि जब सभी लोग शारीरिक रूप से सुरक्षित यूखरिस्तीय समारोह में भाग ले सकेंगे और फिर से पल्लियों में जमा हो पायेंगे।
कोविड-19 ने अमरीका में करीब 5 लाख लोगों की जान ले ली है और करीब 29.2 मिलियन लोगों को संक्रमित किया है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक मृत्यु अमरीका में ही हुई है।