ओवेरी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे ओवेरी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे  

नाइजीरिया: ओवेरी के सहायक धर्माध्यक्ष और ड्राइभर की वापसी

नाइजीरिया में ओवेरी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे और उनके ड्राइवर रॉबर्ट नडुब्यूसी को अपहरणकर्ताओं ने 1जनवरी की रात को छोड़ दिया। इन्हें 27 दिसम्बर 2020 को अपहरण कर लिया गया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ओवेरी, शनिवार 2 जनवरी 2021 (रेई) : ʺईश्वर के प्रति कृतज्ञता के साथ, मैं ओवेरी महाधर्मप्रांत के सभी मसीही भाइयों और सभी शुभचिंतकों को सूचित करता हूँ कि 2021 के पहले दिन, 1 जनवरी की 10 बजे रात को धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे और उनके ड्राइवर श्री नाडुबुसी रॉबर्ट को छोड़ दिया गया है, उन दोनों का अपहरण 27 दिसंबर, 2020 रविवार की शाम को कर लिया गया था।ʺ उक्त बात ओवेरी के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी जे.वी. ओबीन्ना ने एक बयान जारी कर कहा।

महाधर्माध्यक्ष ओबीना व्यक्तिगत रूप से धर्माध्यक्ष चिकवे से मुलाकात करने रात के 10:45 बजे उनके निवासस्थान गये। उन्होंने धर्मध्यक्ष चिकवे को दर्दनाक अनुभव के कारण बहुत कमजोर पाया।

महाधर्माध्यक्ष ने बताया कि वे  ड्राइवर श्री नडुब्यूसी रॉबर्ट से मुलाकात नहीं कर पाये। अपहरणकर्ताओं ने उसके दाहिने हाथ पर गहरी चोट पहुँचायी। उसी के उपचार के लिए तेजी से अस्पताल ले जाया गया था।

संत पापा के प्रति अपना आभार

महाधर्माध्यक्ष ओबीना ने संत पापा फ्राँसिस के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया जिन्होंने वाटिकन में 1 जनवरी नये साल के दिन अपने देवदूत प्रार्थना के बाद धर्माध्यक्ष चिकवे और मिस्टर नडुब्यूसी रॉबर्ट की रिहाई के लिए प्रार्थना की थी। इस दर्दनाक घटना के दौरान वाटिकन के अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने के लिए नाइजीरिया के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष अंतोनियो जी. फिलीपाज्ज़ी का भी आभार प्रकट किया।

नाइजीरियाई अधिकारियों के प्रति आभार

महाधर्माध्यक्ष ने नाइजीरिया राज्य पुलिस के मुख्य सुरक्षा कार्यालय के माध्यम से सुरक्षा सेवाओं के निदेशालय और नाइजीरिया पुलिस बल के एंटी-किडनैपिंग दस्ते और अनाम्ब्रा राज्य सरकार के माध्यम से इमो राज्य सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उनके संयुक्त प्रयासों से ही धर्माध्यक्ष चिकवे  और उनके ड्राइवर। श्री नडुब्यूसी रॉबर्ट की रिहाई  हो पाई।

महाधर्माध्यक्ष ओबीना ने नाइजीरिया और दुनिया भर में सभी कार्डिनलों, धर्माध्यक्षों, पुरोहितों,धर्मसंघियों और लोकधर्मियों और आम नागरिकों को उनकी उत्कट प्रार्थनाओं, उनकी आध्यात्मिक और मानवीय एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 January 2021, 13:49