उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
ग्रेटब्रिटेन, मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (वीएनएस)- नये लॉकडाउन के साथ लोगों को अपने घरों में रहना होगा, जबकि आवश्यकता की चीजों, नौकरी जिसको घर से नहीं किया जा सकता, स्वास्थ्य कारण और घरेलू हिंसा आदि के मामलों में लोग बाहर निकल सकते हैं। स्कूल जारी रहेगी किन्तु विद्यार्थी अपने घर से ही पढ़ाई करेंगे।
दूसरी ओर, गिरजाघरों को मिस्सा, विवाह या अंतिम संस्कार के लिए खुला रखा जाएगा जिसमें सीमित संख्या में विश्वासी भाग ले सकते हैं जिन्हें स्वास्थ्य निर्देशों एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना होगा। इस निर्णय का इंगलिश एवं वेल्स के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल निकोल्स ने सहर्ष स्वागत किया है जिन्होंने पिछले महीनों में पूजा में प्रतिबंध पर सरकार का विरोध किया था।
वेस्टमिनिस्टर के महाधर्माध्यक्ष ने कहा, "हमारे विश्वास का निरंतर अभ्यास, व्यक्तिगत परिवर्तन, साथ ही साथ सबसे जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का मजबूत स्रोत है। इस तरह के परिवर्तन एवं सतत् सेवा इस कठिन समय में अत्यन्त महत्वपूर्ण है।"
कार्डिनल निकोल्स ने कहा, "मैं खुश हूँ कि कोई भी ऐसे निर्देश नहीं दिये गये हैं जिसके द्वारा आमहित के लिए उर्जा के आवश्यक स्रोत को बाधित अथवा कम किया गया हो। काथलिक पल्लियाँ अपने स्थानीय समुदायों की जरूरतों को पूरा करती रहेंगी।"