पाकिस्तान अल्बिनिज्म आनुवांशिक विकारों से ग्रसित व्यक्ति पाकिस्तान अल्बिनिज्म आनुवांशिक विकारों से ग्रसित व्यक्ति 

मालवी के न्याय एवं शांति आयोग द्वारा अल्बिनो लोगों की मदद

मालवी के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के न्याय एवं शांति आयोग, अल्बिनिज्म से ग्रसित लोगों की दैनिक चुनौतियों का सामना करने हेतु उनकी मदद कर रहा है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

मालवी, शनिवार, 30 जनवरी 2021 (वीएनएस)- जोम्बा धर्मप्रांत में न्याय एवं शांति विभाग के इस कार्य का उद्देश्य है, अल्बिनिज्म आनुवांशिक विकारों से ग्रसित लोगों के अधिकारों की रक्षा करना जिन्हें बहुधा, पूर्वाग्रह, दुर्व्यवहार एवं हिंसा के सामना करना पड़ता है।

आयोग ने समुदाय में उनके अधिकारों के लिए दल के प्रतिनिधियों को साईकिल प्रदान किया है जिससे कि अल्बिनो लोगों के पास उनकी पहुँच आसान हो सके जहाँ वे उनके दैनिक सामाजिक कठिनाइयों में उनकी मदद करते हैं। आयोग ने इन दलों से भी अपील की है कि वे समुदाय के नेताओं के साथ मिलकर कार्य करें ताकि अल्बिनों लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सके तथा उन्हें बिना किसी समझौता के स्थायी रूप में समर्थन एवं सुरक्षा दिया जा सके।

साईकिल वितरण पहल अल्बिनिज्म पर दो वर्षीय परियोजना का हिस्सा है जिसको जोम्बा धर्मप्रांत के न्याय एवं शांति आयोग ने जारी किया है।  

गौरतलब है कि, एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी कुछ आंकड़ों के अनुसार, मालवी उन देशों में से एक है जहाँ अल्बिनो लोगों के खिलाफ अपराध बहुत व्यापक हैं। यद्यपि विगत सालों में अपराधिक संहिता में बदलाव लाया गया है और इस श्रेणी के लोगों के खिलाफ अपराध पर कठोर दंड लगाया गया है, अल्बिनो लोगों को समुदाय में हाशिये पर ही जीवनयापन करना पड़ रहा है। उन्हें अवैध रूप में देखा जाता है और उन्हें मार डालने, अपहरण करने और उनके अंगों को अलग करने की कोशिश की जाती है ताकि उनके शरीर को जादू-टोना करनेवाले को बेचा जा सके।

अल्बिनिज्म आनुवांशिक विकारों का एक दुर्लभ समूह है जो त्वचा, बालों या आंखों के रंग या हल्के रंग का कारण होता है। एल्बिनिज्म दृष्टि समस्याओं से भी जुड़ा है। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर एल्बिनिज्म एंड हाइपोपिगमेंटेशन के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में 18,000 से 20,000 लोगों में से 1 में अल्बिनिज्म का एक रूप है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 January 2021, 14:06