माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार 20 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : गुरुवार को उत्तरी आयरलैंड की सरकार ने वर्तमान कोविद-19 प्रतिबंध का विस्तार शुक्रवार 5 मार्च 2021 तक करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। उत्तरी आयरलैंड में 15 जनवरी तक कोविद से संबंधित मौतों की उच्चतम संख्या दर्ज की गई।
जैसा कि वायरस का प्रसार बेरोकटोक जारी है, डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं कि सभी अस्पताल अपनी चरम सीमा तक पहुँच गये हैं। शुक्रवार को कोविद -19 से 12 लोगों के मौत की सूचना एनआई स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई, जिससे मृत्यु दर 1,704 हो गई।
प्रतिबंधों को बढ़ाने के निर्णय के आलोक में, उत्तरी आयरलैंड में धर्माध्यक्षों ने फैसला किया है कि, 5 मार्च तक, पवित्र मिस्सा ऑनलाइन किये जाएँगे। शुक्रवार को जारी एक बयान में धर्माध्यक्षों ने कहा कि "विवाह, अंतिम संस्कार, बपतिस्मा संबंधी संस्कार धर्मविधि सख्त सुरक्षा दिशानिर्देश और नियमों के अधीन जारी रह सकती हैं।"
ऑनलाइन समारोह
निजी प्रार्थना के लिए रिकॉर्डिंग या लाइवस्ट्रीमिंग और व्यक्तिगत रुप से साक्रामेंट की आराधना करने की व्यवस्था भी नियमों के अनुसार स्वीकार्य है।
पल्लियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि पवित्र मिस्सा समारोहों, आराधना और प्रार्थना सभाओं को ऑनलाइन और मीडिया पर भी प्रसारित करना जारी रखे।
धर्माध्यक्षों का कहना है कि एक बार फिर से यह निर्णय अनिच्छा से कर रहे हैं और सार्वजनिक रूप से सभी विश्वासियों द्वारा पवित्र मिस्सा में उपस्थित न होने के दुख से वे अवगत हैं।"
प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थनाएं
वे बीमारों, शोक संतप्तों और उन सभी के लिए प्रार्थना करना जारी रखते हैं जिनकी आजीविका महामारी से विशेष रूप से प्रभावित हुई है। विशेष रूप से वे "सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, देखभाल करने वालों और श्रमिकों" को विशेष याद करते हैं।
पुर्तगाल में स्थिति
पुर्तगाल में कोविद -19 संक्रमण के बढ़ने के कार सामूहिक तौर पर मिस्सा समारोह और धार्मिक गतिविधियाँ शनिवार 23 जनवरी से निलंबित किया जा रहा है।
पुर्तगाली धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने सक्रिय सहयोग का आह्वान किया है जब तक कि कोविद -19 संक्रमण की प्रसार कम नहीं होता। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पुर्तगाल में 151,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं और महामारी की शुरुआत से 9,600 से अधिक मौतें हुई हैं।