खोज

नाइजेरिया, अबूजा के महाधर्माध्यक्ष इग्नासियुस किगामा नाइजेरिया, अबूजा के महाधर्माध्यक्ष इग्नासियुस किगामा  

महाधर्माध्यक्ष ने नाइजीरियाई लोगों की बेहतर सुरक्षा हेतु की अपील

शनिवार को एक अनाथालय से आठ बच्चों के अपहरण के बाद, अबूजा के महाधर्माध्यक्ष इग्नासियुस किगामा ने नाइजीरियाई सरकार से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अबूजा, बुधवार 27 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) :  नाइजीरिया में बढ़ती असुरक्षा की एक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, शनिवार को अबूजा में अबाजी क्षेत्र परिषद नाहरती में एक अनाथालय से कम से कम आठ बच्चों का अपहरण कर लिया गया।

समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि स्थानीय समय के अनुसार, लगभग 1:00 बजे, भारी हथियारबंद लोगों के एक समूह संघीय राजधानी क्षेत्र में स्थित राहेल के अनाथालय होम पर पहुंचे और सीधे बच्चों की छात्रावास की ओर बढ़े। अज्ञात लोगों ने बच्चों के अलावा, कथित तौर पर अनाथालय के कुछ कर्मचारियों को भी अपने साथ ले लिया। यह समूह इस्लामिक चरमपंथी आतंकवादी होने का संदेह है।

वाटिकन न्यूज के गाब्रिएला सेरासो के साथ एक साक्षात्कार में, अबूजा के महाधर्माध्यक्ष इग्नासियुस आयू किगामा ने अपहरण के लिए दुख व्यक्त किया और नाइजीरियाई जीवन और संपत्ति के बेहतर संरक्षण के लिए पुकार लगाई।

असुरक्षा की चिंता

महाधर्माध्यक्ष किगामा ने देश में सुरक्षा की अव्यवस्था पर अफसोस जताया। उन्हें इस बात का अफसोस है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना संघीय राजधानी क्षेत्र अबूजा में हुई थी।

उन्होंने कहा, "किसी ने कल्पना की होगी कि संघीय राजधानी क्षेत्र के आसपास होने के कारण यह सुरक्षित होगा।" "लेकिन हम देख सकते हैं कि बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।"

बढ़ते अपहरण

हाल के दिनों में, अपहरण की घटना आम हो गई है। अपहरण करने वालों में सरकारी अधिकारी और यहां तक कि पुरोहित और धर्मससमाज के कुछ सदस्य शामिल थे।

महाधर्माध्यक्ष किगामा ने कहा, "मेरे एक पुरोहित को कुछ हफ्ते पहले छोड़ दिया गया था", "अन्य पुरोहित भाग्यशाली नहीं थे, उनका अपहरण कर उन्हें मार दिया गया।"

नाइजीरिया में अपहरण प्लेग को जिहादी सशस्त्र समूहों और संगठित अपराध के सहयोगियों से जोड़ा गया है, जो देश को अस्थिर करने या वित्तीय लाभ के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। कुछ अवसरों पर, पीड़ितों को कई हजार यूरो की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया जाता है। हालांकि, कुछ अन्य लोग मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय नाइजीरियाई समाचार पत्रों की रिपोर्ट है कि अनाथालय से बच्चों का अपहरण करने वाले बंदूकधारियों ने अपने बंदियों को रिहा करने के लिए फिरौती की मांग की है।

सरकार से अपील

नाइजीरियाई अधिकारियों को संबोधित करते हुए, महाधर्माध्यक्ष ने उनसे नागरिकों के संरक्षण को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया क्योंकि उनका जीवन और संपत्ति भी महत्वपूर्ण हैं।

महाधर्माध्यक्ष किगामा ने कहा, “जब लोगों का अपहरण किया जाता है, तो वे अकेले महसूस करते हैं। मैंने बहुत कम देखा है कि अधिकारी स्थिति को सुधारने के लिए कर रहे हैं। इसलिए, हम उनसे आग्रह करते रहते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।”

उनहोंने कहा, “हम असहाय हैं, ख्रीस्तीय होने के नाते हम ईश्वर और उनकी दया, उनकी करुणा और सुरक्षा में भरोसा करते हैं, लेकिन हमारे नेताओं को अपना कर्तव्य निभाना होगा। मुझे डर है कि बहुत कुछ नहीं किया जा रहा है।”

हमारी प्रार्थना है कि आपराधिक कृत्य जितनी जल्दी हो सके, रुक जाये और लोग डर के बिना अपने दैनिक व्यवसायों को स्वतंत्र रूप से कर सकें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 January 2021, 15:04