पवितेर मिस्सा का अनुष्ठान करते हुए महाधर्माधअयक्ष गोमेज पवितेर मिस्सा का अनुष्ठान करते हुए महाधर्माधअयक्ष गोमेज 

क्रिसमसःअंधेरे में आशा सबसे ज्यादा चमकदार, महाधर्माध्यक्ष गोमेज

येसु का जन्म दुनिया में सबसे शक्तिशाली संकेत और आशा का संदेश है, जो कोरोना वायरस महामारी के कारण भय और अनिश्चितता की छाया से धुमिल हुआ है। हम आपको धार्मिक नेताओं और ईसाई चारिटी संगठनों के प्रमुखों की आवाज़ें लाते हैं क्योंकि वे एक ऐसे भविष्य को देखते हैं जिसमें "कोई भी अकेला अपने का बचा नहीं सकता।"

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन न्यूज

लॉस एंजिल्स, सोमवार 28 दिसम्बर, 2020 (वाटिकन न्यूज) : बालक येसु के जन्म का जश्न, जो दुनिया में आशा और मुक्ति का प्रकाश लाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन(यूएससीसीबी) के अध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष जोस होरासियो गोमेज़ का कहना है कि क्रिसमस नई शुरुआत का समय है।

अपने क्रिसमस संदेश में, लॉस एंजिल्स के महाधर्माध्यक्ष गोमेज़ ने नवजात उद्धारकर्ता को दिलों में और दुनिया में स्वागत करने के लिए आमंत्रित किया है। उनहोंने कहा, ʺयह हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय रहा है। लेकिन खुशी और आशा के इस मौसम में हम जानते हैं कि हमारा उद्धारक हमारे साथ है।ʺ

एक नई शुरुआत

हर क्रिसमस हमारे जीवन के लिए और पूरी दुनिया के लिए एक नई शुरुआत है। जब हम बालक येसु को चरनी में देखते हैं, तो हम जानते हैं कि ईश्वर हमसे कितना प्यार करते हैं। इस बालक का जन्म हम सभी मानवजाति के उद्धार के लिए हुआ है।

 ईश्वर हमसे बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं, यही वजह है कि वे इस धरती पर मनुष्यों के बीच एक छोटे बालक के रुप में माँ मरियम की गोद में आये। ईश्वर आपसे प्रेम करते हैं, इसी कारण आपका जन्म हुआ। वे चाहते हैं कि आप उसके प्यार को जानें। वे चाहते हैं कि आप अपने प्यार को अपने आसपास के सभी लोगों के साथ साझा करें। अपने जीवन में आप जो कुछ भी करते हैं वे उसमें अपना प्यार फैलाना चाहते हैं। क्रिसमस एक सुंदर नई शुरुआत है।

ख्रीस्त को अंदर आने दें

महाधर्माध्यक्ष गोमेज़ ने कहा, ʺइस पुण्य मौसम, जब हमारे ईश्वर एक छोटे बच्चे के रूप में हमारे पास आते हैं, आइए, हम येसु को फिर से आने दें - हमारे दिलों में और हमारी दुनिया में प्रवेश करें। उसे अपने जीवन में प्रवेश करने दें, अपने दुःखों और खुशियों को उसके साथ साझा करें, उसका प्यार महसूस करें, उसकी आवाज़ सुनें।ʺ

आपने संदेश के अंत में महाधर्माध्यक्ष गोमेज़ ने सभी विश्वासियों के येसु की माता मरियम के कोमल हृदय को समर्पित किया और अपने बेटे के जन्म समारोह पर एक नई शुरुआत करने हेतु मदद की गुहार की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 December 2020, 15:20