कोलोम्बिया के युवा पनामा विश्व युवा दिवस में कोलोम्बिया के युवा पनामा विश्व युवा दिवस में  

धन्य कार्लो अकुतिस कोलोम्बिया के युवाओं के संरक्षक

धन्य कार्लो अकुतिस युवाओं के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। कोलोम्बिया के रियोहाका धर्मप्रांत के युवाओं ने भी उन्हें अपना संरक्षक घोषित किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

कोलोम्बिया, बृहस्पतिवार, 5 नवम्बर 20 (वीएन) – रियोहाका धर्माध्यक्ष फ्राँसिस अंतोनियो चेबालोस एस्कोबार ने धन्य कार्लो अकुसित को धर्मप्रांत के युवाओं का संरक्षक घोषित किया। उन्होंने इसकी घोषणा 31 अक्टूबर को, 2020 युवा दिवस के अवसर पर की। युवा दिवस को वर्चुवल रूप में मनाया गया। धर्माध्यक्ष ने कहा, "रियोहाका धर्मप्रांत के युवाओं के लिए एक नया संरक्षक है।" 

धर्माध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में युवा धन्य की याद की। उन्होंने कहा, "कार्लो अकुतिस दूसरों के समान हमारे समय के एक किशोर थे, स्कूल में मित्रों के साथ व्यस्त थे। उन्होंने पवित्र यूखरिस्त, माता मरियम एवं रोजरी से प्रेम किया। वे एक धर्मशिक्षक थे जिन्होंने दूसरे बच्चों के सामने विश्वास की सच्चाई को प्रकट किया।"     

रियोहाका के धर्माध्यक्ष ने बतलाया कि युवा अकुतिस किस तरह कम्प्यूटर विशेषज्ञ थे जो अपने मित्रों द्वारा अति प्रतीभाशाली एवं कम्प्यूटर इंजिनियर माने जाते थे। "कार्लो की रूचि कम्प्यूटर प्रोग्राम से लेकर, विडियो एडिटिंग, वेबसाईट, न्यूजलेटर आदि बनाने तक थी। उन्होंने स्वंयसेवक के रूप में जरूरतमंद बच्चों और बुजूर्गों की मदद की। वे तकनीकी उपकरणों को पसंद करते थे और वे यह भी जानते थे कि वे किस तरह हमें ईश्वर से दूर कर सकते हैं। फिर भी उन्होंने इनका प्रयोग सुसमाचार प्रचार के लिए किया।

धर्माध्यक्ष ने कहा, "येसु ख्रीस्त अभी और हमेशा आनन्द के रास्ते बने रहेंगे।" उन्होंने उन्हें निमंत्रण दिया कि वे धन्य कार्लो अकुतिस के आदर्शों पर चलते हुए अपने दैनिक जीवन में पवित्रता का मार्ग खोजें। युवाओं का लक्ष्य कभी भी सीमित नहीं होना चाहिए। हमारा लक्ष्य पृथ्वी के स्वप्न से परे जाता है हमारा अंतिम लक्ष्य स्वर्ग होना चाहिए।  

धन्य कार्लो अकुतिस की धन्य घोषणा,10 अक्टूबर 2020 को इटली के संत फ्राँसिस असीसी महागिरजाघर में सम्पन्न हुआ।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 November 2020, 15:49