वियतनाम में वामको तूफान से क्षति वियतनाम में वामको तूफान से क्षति 

कारितास वियतनाम द्वारा तूफान एवं बाढ़ पीड़ितों की सहायता

वियतनाम के मध्य क्षेत्र में 7 उष्णकटिबंधीय तूफान और टाइफून के प्रभाव से व्यापक बाढ़ और भूस्खलन हुए हैं जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। करीतास वियतनाम के स्वयंसेवक और कार्यकर्ता केंद्रीय प्रांतों में ऐसे लोगों की सहायता कर रहे हैं जिन्हें इस साल 13 तूफानों का खामियाजा गंभीर बाढ़ों के साथ भुगतना पड़ा है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वियतनाम, मंगलवार, 17 नवम्बर 2020 (वीएन)- एक माह के अंदर वियतनाम के केंद्रीय भाग में 7 उष्णकटिबंधीय तूफान और टाइफून के कारण बाढ़ और भूस्खलन में करीब 235 लोग मारे गये हैं एवं 740,000 डॉलर का नुकसान हुआ है। तूफान से हुई बारिश के कारण इस क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों में सबसे अधिक बाढ़ आ गई है।

नवीनतम तूफान वामको जिसमें 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं  रविवार को वियतनाम में भूस्खलन हुए हैं,  इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज ने कहा कि तूफान ने 400,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया है और कम से कम 150,000 लोगों को भूखे रहने का खतरा है।

कारितास के अनुसार काथलिक कलीसिया का समाजिक विभाग, घरों के पुनर्निर्माण और उनकी आजीविका को ठीक करना भी तत्काल सहायता और जीवित रहने के अलावा अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेती, जैसे सब्जियां, चावल उगाना, पशुधन और मुर्गी पालन करना, जो कि मध्य प्रांतों में जीविका के मुख्य आधार हैं, तबाह हो गये हैं। कई परिवारों ने बाढ़ और भूस्खलन में सब कुछ खो दिया है।

स्थानीय कारितास के कार्य

कारितास वियतनाम के नये निदेशक, फादर जोसेफ न्गो सी दीन्ह ने बाढ़ वाले इलाकों का सर्वेक्षण करने के लिए केंद्रीय प्रांतों में 9-11 नवम्बर तक एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने सबसे पहले हूए धर्मप्रांत और उसके दो प्रांतों का दौरा किया, परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सामग्री और आध्यात्मिक सहायता प्रदान की।

कारितास हा तिन्ह के निदेशक जॉन गुयेन हूए तुआन ने कहा कि पुरोहित सक्रिय रूप से प्रभावित लोगों को भोजन और राहत पहुंचाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के कार्यों में लगे हैं।

25 परिवारों के रहने के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं। एक पल्ली ने अपने युवा लोगों को बाढ़ में फंसे परिवारों को बचाने के लिए तैयार किया है।

कोई भी बहिष्कृत नहीं

कारितास वियतनाम, धर्मप्रांतों और पल्लियों के सहयोग से, प्राकृतिक आपदाओं के बाद लोगों की मदद करने के लिए सामाजिक पहुंच और चैरिटी कार्यों में लगा हुआ है।

काथलिक कलीसिया की सामाजिक शाखा लोगों को अपने जीवन के पुनर्निर्माण, क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत और उन परिवारों के लिए नए घर बनाने का आश्वासन दे रही है जिन्होंने अपना घर खो दिया है। यह परिवारों को बीज, पशुधन, पानी छानने की व्यवस्था और वित्त तथा स्कूल बच्चों को भी वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

कारितास निदेशक फादर दिन्ह ने काथलिकों से अपील की है कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि इन तूफानों से प्रभावित लोग चाहे वे काथलिक हों अथवा नहीं, कुछ राहत पा सकेंगे।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 November 2020, 18:30