वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट, डॉ पाओलो रुफ़िनी वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट, डॉ पाओलो रुफ़िनी  

"तुको पमोजा," डॉ. रुफ़िनी ने दिया अफ्रीकी संचारकों को आश्वासन

वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट, डॉ पाओलो रुफ़िनी ने अफ्रीका के काथलिक संचार कर्मियों से कहा कि परमधर्मपीठ उनके संचार मंत्रालय के साथ खड़ा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 18 जुलाई 2020 ( वाटिकन न्यूज) : वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट, डॉ पाओलो रफ़िनी ने संचारकों को आश्वस्त करते हुए स्वाहिली भाषा में कहा,"तुको पमोजा," जिसका अर्थ है, "हम एक साथ हैं।"

अफ्रीका के लिए व्यक्तिगत निकटता

डॉ. रफ़िनी ने अफ्रीका और उसके लोगों के साथ अपनी व्यक्तिगत आत्मीयता और निकटता को प्रकट करते हुए कहा कि कई साल पहले, संत पापा पॉल छठे का दस्तावेज, "अफ्रीका टेरारियम" 29 अक्टूबर 1967 न. 1  उनके दिल को छु गया।  "अफ्रीका टेरारियम" में, संत पापा पॉल छठे ने अफ्रीका में कलीसिया के सामाजिक मिशन के लिए अपने ‘विजन’ को रेखांकित किया।

प्रीफेक्ट रुफिनी ने कहा, “जब मैं छोटा था तब से खुद को अफ्रीका और अफ्रीकी लोगों के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ। जब से संत पापा पॉल छठे ने, (प्रेरित) संत पौलुस को उद्धृत करते हुए लिखा है कि "अफ्रीकी लोगों की आवाज, उसी तरह सपने में संत पौलुस को सुनाई गई थी जब वह त्रोआस में था (प्रेरित-चरित 16: 9), उनकी आवाज हमारी आत्माओं में आज भी जारी है: आइये और हमारी सहायता कीजिए, यही समय है।"

अफ्रीका में वाटिकन रेडियो के (1950-2020) 70 वर्षों के प्रसारण को अंग्रेजी भाषा में मनाने के लिए आधिकारिक तौर पर एक वेबिनार के आभासी सम्मेलन में एकत्र हुए, अफ्रीका के काथलिक संचार कार्यकर्ताओं को डॉ. रुफ़िनी ने संबोधित किया।

वाटिकन रेडियो की अफ्रीका अंग्रेजी सेवा और सिगनिस अफ्रीका द्वारा संयुक्त रूप से वेबिनार का आयोजन किया गया था। जिसकी विषय वस्तु थी: "अफ्रीका में नस्लीय और सामाजिक क्लेशों का प्रबंधन कहानी के माध्यम से।"

डॉ. रुफ़िनी ने ऑनलाइन मंच को याद दिलाया कि, कई पहलुओं में, संचार दोधारी था: यह या तो एक बेहतर दुनिया के निर्माण का साधन हो सकता है या गलतफहमी, नाराजगी और यहां तक कि दुश्मनी को उकसाने का तंत्र भी हो सकता है।

वाटिकन समाचार एजेंसी

वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट ने वाटिकन न्यूज एजेंसी की योजना की घोषणा की। उन्होंने सभी काथलिक अफ्रीकी मीडिया कर्मियों को इस प्रयास में, अपनी भागीदारी के लिए आह्वान किया।

इस आयोजन में अन्य वक्ताओं में नाइजीरियाई धर्माध्यक्ष इम्मानुएल बद्दो, प्रसिद्ध पूर्व-प्रीफेक्ट फादर फेडेरिको लोम्बार्डी, एसजे, नाइजीरिया की मदर मेरी क्लाउड ओग, दक्षिण  अफ्रीका की सुश्री शीला पिरेस और प्रोफेसर फादर वाल्टर इहजिरिका और सिगनिस  अफ्रीका के अध्यक्ष शामिल थे।

वाटिकन न्यूज, आने वाले दिनों में, इस वेबसाइट के अफ्रीकी खंड के तहत विभिन्न वक्ताओं की पूरी प्रस्तुतियाँ जारी करेगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 July 2020, 14:28