वियतनाम-चीन महिला तस्करी वियतनाम-चीन महिला तस्करी  

मानव तस्करी मानवता के शरीर में घाव, संत पापा

संत पापा फ्राँसिस ने मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस की याद करते हुए 30 जुलाई के ट्वीट संदेश में इसे खत्म करने का आह्वान किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 30 जुलाई 20 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस की याद करते हुए 30 जुलाई के ट्वीट संदेश में इसे खत्म करने का आह्वान किया।

उन्होंने संदेश में लिखा, "मानव तस्करी समकालीन मानवता के शरीर में अब भी घाव बना हुआ है। मैं उन सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो मानव प्राणी को वस्तु के रूप में प्रयोग करनेवाले निर्दोष पीड़ित लोगों के लिए कार्य करते हैं। अब भी बहुत कुछ करना बाकी है।"

30 जुलाई को मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है मानव तस्करी जैसी भयांकर बुराई को दूर करने के लिए समाज में जागरूकता उत्पन्न करना।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 July 2020, 15:40