धर्माध्यक्ष आनंद की अगुवाई में आराधना धर्माध्यक्ष आनंद की अगुवाई में आराधना  

कोरोना से मुक्ति हेतु हजारीबाग बिशप हाउस में प्रार्थना सभा

पूरे विश्व और अपने देश भारत में कोरोना महामारी से मुक्ति पाने के लिए भारत की काथलिक कलीसिया रविवार पेंतेकोस्त महापर्व के दिन मध्याह्न 12 बजे एक ही समय पर प्रार्थना की। बिशप हाउस हज़ारीबाग में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हजारीबाग, सोमवार 01 जून 2020 (हजारीबाग न्यूज) : समस्त विश्व और अपने देश मे कोरोना महामारी से त्रस्त समस्या को लेकर रविवार पेंतेकोस्त महापर्व के दिन दोपहर 12 बजे से 12:20 बजे तक बिशप हाउस हज़ारीबाग में धर्माध्यक्ष आनंद जोजो की अगुवाई में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करते हुए अपने निवास स्थल पर कुछ पुरोहितों और धर्म बहनों और धर्म बंधुओं के साथ आराधना-प्रार्थना का अनुष्ठान किया गया। सोशल डिस्टेनसिंग और अन्य सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए धर्माध्यक्ष आनंद जोजो, फ़ादर अन्तोनी, फ़ादर टॉमी, फ़ा मनोज, फ़ादर विजय, फ़ादर सुधीर, ब्रदर सिल्वेस्टर,ब्रदर सिमोन, सिस्टर ब्लेस्सी,सिस्टर उषा,सिस्टर राजकिशोरी ,सिस्टर नीलम, सिस्टर अनिमा आदि ने भाग लिया।

धर्माध्यक्ष आनंद जोजो ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि भारत देश इस कोविड-19 महामारी से जल्द मुक्त हो जाये। इस महामारी से संक्रमित लोग जल्द भले-चंगे हो जाएँ और इस महामारी के रोकथाम एवं बचाव में लगे सभी डॉक्टर, नर्स, प्रशानिक अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, समाज सेवी सभी सुरक्षित रहें और अधिक काम करने की शक्ति प्रदान करें। पिता ईश्वर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों एवं देश और राज्य के प्रतिनिधियों को इस महामारी से लड़ने हेतु शक्ति और विवेक प्रदान करें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 June 2020, 18:26