मई का महीना माता मरियम के साथ

काथलिक कलीसिया में मई का महीना माता मरियम के लिए विशेष रूप से समर्पित है। इस माह में रोजरी माला विन्ती के माध्यम माता मरियम की भक्ति की जाती है और उनसे सहायता की याचना की जाती है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

राँची, शुक्रवार, 1 मई 2020 (वीएन हिन्दी)- संत पापा फ्राँसिस ने इसी की याद 25 अप्रैल को, विश्वासियों के नाम एक पत्र प्रेषित कर दिलायी थी तथा रोजरी माता विन्ती करने का आह्वान किया था। उन्होंने महामारी एवं हर प्रकार के संकट से बचने हेतु माता मरियम से प्रार्थना करने के लिए दो प्रार्थनाएँ भी प्रस्तुत किये थे।

संत पापा फ्राँसिस के इसी आह्वान का प्रत्युत्तर देते हुए राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस. जे. ने सभी विश्वासियों को एक वीडियो के माध्यम से प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया है।

वीडियो में उन्होंने संत पापा फ्राँसिस द्वारा दी गई विशेष प्रार्थना का पाठ किया है जिसको हम उनके साथ मिलकर कर सकते हैं। इस प्रार्थना को करने के पूर्व उन्होंने रोजरी माला विन्ती करने का भी प्रोत्साहन दिया है।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 May 2020, 14:51