खोज

कोरोना वायरस पर जागृति लाते सिमडेगा के जेस्विट पुरोहित कोरोना वायरस पर जागृति लाते सिमडेगा के जेस्विट पुरोहित  

येसु समाजियों द्वारा कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान

कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सेंट मेरीस सामटोली के येसु समाजी पुरोहितों एवं धर्मबंधुओं ने कलीसिया की ओर से सिमडेगा जिला उपायुक्त के द्वारा एक जागृति टीम का गठन किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

सिमडेगा, मंगलवार, 5 मई 2020 (वीएन)- कोविड-19 जागृति टीम द्वारा सीमावर्ती इलाकों में महामारी के संक्रमण से बचने के लिए लोगों के बीच जागरूकता लायी जा रही है तथा उनके बीच मास्क और साबून उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

अभियान के तहत अब तक बोलबा प्रखंड के समसेरा पंचायत के पाँच मौजा- बेहरीनबासा के तीन मौजा, पेड़ियापोंछ के पाँच मौजा, ठेठेइटंगर प्रखंड, बांसजोर प्रखंड और कुरडेग प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया गया है। टीम के सदस्य अपने-अपने बाईक पर सवारी करते हुए, इस अभियान में लगे हुए हैं। पुरोहित और धर्मबंधु गाँव के प्रधानों के साथ बैठक कर, कोरोना वायरस संबंधी जानकारी गाँव के लोगों को दे रहे हैं।

कोरोना वायरस से उत्पन्न पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं से रूबरू होते हुए, लोग क्या करें और क्या न करें, इन सभी विषयों पर वे प्रकाश डाल रहे हैं। वे लॉकडाउन समाप्त होने के बाद गंभीर परिस्थिति एवं आने वाली समस्याओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। आयोजित जागरूकता अभियान में हर गाँव में 50-60 की संख्या में गाँव के लोगों ने भाग लिया है।

अभियान के तहत सेंट मेरीस स्कूल द्वारा तैयार मास्क एवं साबून लोगों को प्रदान किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय से आपूर्ति की गई बैनर एवं पर्ची को भी ग्रामीणों के बीच बांटा जा रहा है। यह अभियान लॉकडाउन के अंतिम समय तक जारी रहेगा।

ज्ञात हो कि ये क्षेत्र शहर से दूर होने के कारण कई सुविधाओं से वंचित हैं तथा संचार माध्यमों के अभाव में सही जानकारियाँ भी प्राप्त नहीं कर पाते हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

Photogallery

गाँव के लोगों को कोरोना वायरस की जानकारी देते पुरोहित
05 May 2020, 17:31