फातिमा की माता मरियम फातिमा की माता मरियम 

फातिमा माता के त्योहार पर पारिवारिक रोजरी प्रार्थना

कोरोना वायरस के कारण कोलंबिया के सभी धर्मप्रांतों में विश्वासी अपने धर्माध्यक्षों के साथ मिलकर अपने-अपने घरों में रोजरी प्रार्थना करते हुए फातिमा माता का त्योहार मना रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मेडेलिन, बुधवार 13 मई 2020 (रेई) : कोलंबिया के धर्माध्यक्षों ने अपने वेबसाइट पर सभी ख्रीस्तीय परिवारों को फातिमा माता के त्योहार के दिन आज 13 मई को एक साथ रोजरी प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया। बुधवार को स्थानीय समय अनुसार शाम 5 बजे और रात्रि 11 बजे क्रिस्टोविशन चैनल द्वारा प्रेरितिक राजदूत, महाधर्माध्यक्ष, धर्माध्यक्ष और सभी ख्रीस्तीय परिवार एक साथ मिलकर रोजरी प्रार्थना करेंगे।

रोजरी प्रार्थना वीडियो 

कोलम्बियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीइसी) के महासचिव और मेडेलिन के सहायक धर्माध्यक्ष इलकिन फर्नांडो अल्वारेज़ बोतेरो ने कहा, "हमने एक ऐसा वीडियो बनाया हैं जिसमें देश के सभी धर्माध्यक्ष, रोजरी प्रार्थना में महिमा के भेद को लेकर प्रार्थना करते हुए दिखाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस बुधवार 13 मई को इस वीडियो के जरिये सभी विश्वासी और धर्माध्यक्ष अपने अपने परिवारों में रोजरी प्रार्थना कर पायेंगे और इस कठिन समय में महामारी को दूर करने हेतु फातिमा माता मरियम से याचना करेंगे।

पुर्तगाल के कोवा द इरिया पहाड़ी में 13 मई 1917 को माता मरियम ने पहली बार तीन बच्चों लूसिया, फ्राँसिस्को और जसिन्ता को दर्शन दिया था। इस पहल की शुरुआत कोलम्बियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा महामारी में ख्रीस्तियों के साथ एकजुटता और परिवारों को साथ देने के लिए की गई है। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 May 2020, 15:16