खोज

राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो, कोविड-19 संकट के कर्मचारियों को राशन बांटते हुए  राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो, कोविड-19 संकट के कर्मचारियों को राशन बांटते हुए  

कोविड19 संकट से संघर्ष करने वालों को सम्मानित करती राँची कलीसिया

राँची की काथलिक कलीसिया झारखंड की सरकार के साथ नजदीकी से सहयोग करते हुए, विशेषकर, कोविड-19 संकट के समय में, राँची के उपायुक्त श्री राई महिमापात राय एवं उसकी टीम के साथ मिलकर कार्य कर रही है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

राँची, शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (वीएन हिन्दी)- राँची की कलीसिया ने कोविड -19 महामारी से संघर्ष में पहली पंक्ति पर कार्य करने वालों की सराहना की है और उनकी सुरक्षा की कामना की है।

राँची महाधर्मप्रांत के सचिव फादर सुशील टोप्पो ने 25 अप्रैल को जानकारी दी कि कलीसिया के धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मबहनों, महिलाओं एवं युवाओं को जिलाभर में संकट में पड़े लोगों की मदद के लिए हाथ बटाते देखा जा सकता है। इसके अलावा, काथलिक कलीसिया जिला में फंसे हुए प्रवासियों के लिए पहले से ही 5 शेल्टर होम चला रही है। 5 शेल्टर होम जिनको जिला प्रशासन ने आदर्श केंद्र कहा है उनका दो केंद्र मूरी में, एक ओरमाझी में, एक तमाड़ और एक खलारी में है। 9 अन्य शेल्टर होम हुलहुंडू, मांडर और कांके में तैयार हैं और उनमें प्रवासियों के स्वागत का इंतजार है जो इन दो सप्ताहों के अंदर पहुँच सकते हैं।

झारखंड सरकार के साथ राँची की काथलिक कलीसिया
झारखंड सरकार के साथ राँची की काथलिक कलीसिया

राँची की काथलिक कलीसिया सैंकड़ों लोगों के लिए सामुदायिक किचन का भी संचालन कर रही है और हजारों लोगों के लिए राशन बांट रही है। जैसा कि उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि काथलिक कलीसिया में ये सभी कार्य, चैरिटी के रूप में अपने निजी संसाधनों द्वारा किये जा रहे हैं।

पहली पंक्ति पर कार्य करने वाले लोगों के प्रति आभार  

एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सदभाव के रूप में, काथलिक चर्च ने कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में पहली पंक्ति पर कार्य करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन की अनुमति से कलीसिया ने 600 लोगों को चुना है जो पुलिसकर्मी, स्वच्छता कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में राँची के कोविड-19 हॉटस्पोट हिंदपिढ़ी में सेवा दे रहे हैं। उन लोगों के लिए कलीसिया परिवार के पाँच सदस्यों के हिसाब से 15 दिनों के लिए राशन का एक-एक पैकेट प्रदान कर रही है। राशन में, चावल, दाल, खाने का तेल, प्याज, आलू, नमक और विभिन्न प्रकार के मसाले शामिल हैं। उसके साथ ही संक्रमण से बचने के लिए हाथ के दस्ताने, सनिटाईजर, साबुन और मास्क दिये जा रहे हैं। हर पैकेट में एक चिट्ठी भी है जिसमें लिखा है, "'नागरिकों की ओर से हम आपकी साहसी, प्रतिबद्ध और निःस्वार्थ सेवा के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।' महाधर्माध्यक्ष, धर्माध्यक्ष, पुरोहित, धर्मबहनें, धर्मबंधु और राँची की काथलिक कलीसिया।"

वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन

वितरण कार्य की शुरूआत 25 अप्रैल को उपाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में की गई। जिसका उद्घाटन उपाध्यक्ष श्री राई महिमापाल राय, राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने दो पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर किया। इस अवसर पर राँची के एसएसपी अनिश गुप्ता, सहायक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्करेमहास, राँची महाधर्मप्रांत के सचिव फादर सुशील टोप्पो और उपाध्यक्ष की सहयोगी सुश्री स्मिता मुत्त भी उपस्थित थे।

महाधर्माध्यक्ष ने कोविड-19 से संघर्ष में पहली पंक्ति पर कार्य करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने उन्हें तथा उनके परिवारों को आशीर्वाद दिया और उनकी सुरक्षा हेतु अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया।

उपाध्यक्ष ने धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मबहनों और काथलिक कलीसिया को इस कठिन समय में बड़ी उदारता के साथ, उनके अकथनीय और निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया। 

जरूरतमंद लोगों को बांटे जाने वाले राशन के सामान गोदान में
जरूरतमंद लोगों को बांटे जाने वाले राशन के सामान गोदान में

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 April 2020, 15:29